{"_id":"5a2446ea4f1c1b6e468b82b8","slug":"121512326890-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से शुरू हो रहा नारी सुरक्षा सप्ताह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से शुरू हो रहा नारी सुरक्षा सप्ताह
Updated Mon, 04 Dec 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शासन के निर्देश पर सोमवार से एक दिवसीय नारी सुरक्षा सप्ताह की शुरूआत की जा रही है। इसके तहत पुलिस विभाग के बड़े अधिकारी प्रत्येक दिन दो-दो बड़े स्कूल में जाकर वहां पढने वाली छात्राओं और अध्यापिकाओं को महिला अपराध और उससे बचाव की जानकारी दी जाएगी। इस दौरान यह भी बताया जाएगा कि किस तरह के अपराध होने पर सरकार की कौन सी हेल्पलाइन का इस्तेमाल कर उसका लाभ लिया जा सकता है। हालांकि रविवार की देर शाम तक पुलिस उन विद्यालय का चयन नहीं कर पाई थी। जहां से इस कार्यक्रम की शुरूआत होनी है। विद्यालय के चयन के लिए सीओसिटी, शहर कोतवाल और एसओ सिधारी को लगाया गया है।
डीजीपी मुख्यालय से एसपी को भेजे गए पत्र के मुताबिक सरकार महिलाओं की सुरक्षा के प्रति कटिबद्ध है। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए सरकार महिलाओं के साथ सार्वजनिक स्थानों पर छेडख़ानी, छिंटाकशी आदि को रोकने के लिए एंटी रोमियो स्क्वाड का गठन कर उसमें शामिल पुलिसवालों को विशेष ट्रेनिंग दी गई है। चार दिसंबर से शुरू हो रहे नारी सुरक्षा सप्ताह के तहत अधिकारी और कर्मचारीगण स्कूल और कालेजों में जाककर नारी सुरक्षा से संबंधित जागरुक कार्यक्रम आयोजित करेंगे। इस कार्यक्रम में दो अधिकारी अलग-अलग स्कूलों का भ्रमण करेंगे और अधिक से अधिक लोगों को कार्यक्रम में शामिल कराकर उन्हें महत्वपूर्ण जानकारी देंगे। इस दौरान महिला अपराध से जुड़े कानूनी प्राविधान, महिला सुरक्षा के संबंध में पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न सेवाओं जैसे यूपी 100, वूमेन पावर लाइन 1090, एंटी रोमियो स्क्वाड, ट्वीटर सेवा, महिला सम्मान प्रकोष्ठ एवं महिाल सुरक्षा संबंधी अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों की टिप्स देंगे। ताकि अधिक से अधिक महिला, छात्राओं में जागरुकता आए और वे सरकारी व्यवस्थाओं का लाभ उठा सकें। कार्यक्रम जिस क्षेत्र में आयोजित हो। उस क्षेत्र के पांच महिला और पुरुष कर्मी मौजूद रहेंगे। ताकि लोगों के साथ-साथ उन्हें भी इसकी जानकारी हो सके। सीओ सदर ने बताया कि सोमवार से नारी सुरक्षा सप्ताह की शुरूआत होनी है। कार्यक्रम के लिए विद्यालय का चयन किया जा रहा। सीओ ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान लिए गए फोटोग्राफ भी मुख्यालय भेजना है।आशीष तिवारी