{"_id":"596a587e4f1c1be7118b48f6","slug":"121500141694-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जागरुकता के लिए सारथी वाहन रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जागरुकता के लिए सारथी वाहन रवाना
Updated Sat, 15 Jul 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़ (ब्यूरो)। बढ़ती जनसंख्या को नियंत्रण में करने और बचाव एवं सुरक्षा की जानकारी देने के उद्देश्य से शनिवार को जिला अस्पताल से सारथी वाहन को रवाना किया गया। डीएम चंद्रभूषण सिंह, एसपी अजय कुमार साहनी और सीएमओ डा. एसके त्रिपाठी ने हरी झंडी देकर रवाना किया।
यह वाहन जिले के सभी 22 ब्लॉक में दो दिन भ्रमण कर जनसंख्या के नियंत्रण की जानकारी देगा। वाहन के अंदर कापर टी, कंडोम, ओरलटिल के अलावा जानकारी से जुड़ा पोस्टर और बैनर भी है। यह वाहन प्रचार के जरिए लोगों को बताएगा कि कैसे एक बच्चे से दूसरे बच्चे के बीच कितना अंतर रखा जाए। यदि कोई आगे कोई बच्चा नहीं चाहता है तो उसे किस तरह से बचाव कर सकता है। इसके अलावा नसबंदी आदि के विषय में विधिवत जानकारी दी जाएगी। बता दें कि इस वाहन को पहले डीएम के आवास से रवाना करना था। लेकिन बाद में डीएम के निर्देश पर वाहन को जिला अस्पताल से रवाना हुई।