फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   लालगंज बाईपास से संघ कार्यालय जाने वाला मार्ग बदहाल

लालगंज बाईपास से संघ कार्यालय जाने वाला मार्ग बदहाल

Tue, 04 Jul 2017 12:03 AM IST
Updated Tue, 04 Jul 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
लालगंज बाईपास से संघ कार्यालय जाने वाला मार्ग बदहाल
लालगंज। कस्बा के लालगंज बाईपास मार्ग से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यालय जाने वाले मार्ग की हालत काफी खराब है। इस सड़क पर जगह-जगह गड्ढे बने हैं। सोमवार को संघ कार्यालय जाते समय गड्ढ़े में फंसकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक अमरनाथ बाइक लेकर गिर गए। आस-पास के लोगों ने किसी तरह उन्हें उठाया। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने बताया कि इस मार्ग के निर्माण के लिए कई बार शिकायत दर्ज कराई गई लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन

लालगंज बाईपास से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यालय की दूरी 400 मीटर है। संघ कार्यालय जाने वाले मार्ग की हालत काफी खराब है। उक्त मार्ग पर दर्जनों गड्ढ़े हैं। इधर बीच हुई बारिश के बाद उक्त मार्ग पर बने गड्ढों में पानी भर गया है और मार्ग पूरी तरह कीचड़ से सन गया है। इसी मार्ग पर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज भी है। बच्चे आए दिन फिसलकर गिर जाते है और चोटिल हो जाते हैं। सोमवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक और संगठन के मुखिया अमरनाथ बाइक से संघ कार्यालय जा रहे थे। इसी बीच कीचड़ और गड्ढ़ों के कारण उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई। जिससे वे गंदे पानी में गिर गए और चोटिल हो गए। आस-पास के लोगों ने उन्हें उठाया। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अजय दुबे, उमाशंकर मिश्रा, राजू प्रजापति, अर्जुन, जेपी यादव आदि ने बताया कि शिकायत के बाद भी सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई। लोगों ने अविलंब मार्ग की मरम्मत कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed