फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   12 people will get cow to overcome malnutrition

कुपोषण दूर करने के लिए 12 लोगों को मिलेगी गाय

Sat, 24 Oct 2020 11:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2020 11:38 PM IST
विज्ञापन
12 people will get cow to overcome malnutrition
आजमगढ़। सरकार की ओर से छुट्टा पशुओं को गौशालाओं में बंद करवा दिया गया। अब इनमें से दुधारू गायों के सहारे बच्चों के कुपोषण को दूर करने की योजना बनाई गई है। इस योजना के तहत पशुपालन विभाग की ओर से गाय लेने की चाहत रखने वाले 12 परिवारों का चयन किया गया है। जल्द ही उन्हें गौशालाओं में बंद गायों को नि:शुल्क प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन

जनपद में हजारों बच्चे हर साल प्रतिवर्ष कुपोषित और अतिकुपोषित पाए जाते हैं। गौशाला में बंद दुधारू पशुओं के जरिए सरकार ने इन बच्चों का कुपोषण दूर करने की योजना बनाई। सरकार ने ऐसे परिवारों को नि:शुल्क गाय देने का निर्णय लिया। पशुपालन विभाग की ओर से जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा पोषण माह के तहत किए गए सर्वे के बाद उपलब्ध कराई गई सूची के आधार पर दुधारू गायों की तलाश कर उन्हें देने की तैयार की जा रही है। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने इसके लिए 12 लोगों का चयन कर सूची पशुपालन विभाग के पास भेजी गई है। इसमें अतरौलिया विकास खंड के छितौनी, मकरहां और करसड़ा, तरवां के भदावर, पवई के नशोपुर दो, पवई, भीलमपुर, बस्ती, लालगंज के हिलालपुर, मिर्जापुर के शेरवां और फूलपुर विकास खंड के चमांवा गांव के लाभार्थी शामिल हैं। वहीं पशुपालन विभाग की मानें तो जिन जगहों की सूची उपलब्ध कराई गई है उसमें कुछ जगहों पर ही अच्छी गाय मिलेगी। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. वीके सिंह ने बताया कि अभी तक जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा पूरे लाभार्थियों की सूची उपलब्ध नहीं कराई गई है। हम लाभार्थियों को गौशालाओं में लेकर जाएंगे उन्हें जो गाय पसंद आएगी वह उन्हें प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed