{"_id":"64f4d17b7ce9b8cdef08650f","slug":"12-injured-in-incidents-of-fighting-admitted-azamgarh-news-c-258-1-svns1004-3766-2023-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: मारपीट की घटनाओं में 12 घायल, भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: मारपीट की घटनाओं में 12 घायल, भर्ती
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चार स्थानों पर हुई मारपीट की घटनाओं में 12 लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मारपीट झाड़फूंक को लेकर हुई है।
सरायमीर थाना के सिकरौर सहबरी गांव में झाड़फूंक को लेकर दो पक्षों में शनिवार को मारपीट हो गई। इसमें छट्ठू सोनकर 46, सूरज 21, सीमा 18, शीला 50, पूनम 26, खुशबू 20 घायल हो गए। वहीं कप्तानगंज थाना क्षेत्र के मोलनापुर बाजार में जातिगत टिप्पणी को लेकर हुई मारपीट में नीरज तिवारी 33 निवासी राव गुरजार घायल हो गए।
दीदारगंज थाना के बीबीगंज गांव में भुट्टा तोड़ने को लेकर पट्टीदारों के बीच रविवार की सुबह मारपीट हो गई। जिसमें चंदन 20, शांति देवी 40 व श्रीराम 45 घायल हो गए। वहीं बरदह थाना के खरांट गांव में भूमि विवाद को लेकर पट्टीदारों के हमले मे रंजना राय 43 व आशा राय 50 घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।