फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   12 including SP's Dharmendra filed nomination in Azamgarh

Azamgarh News: आजमगढ़ में सपा के धर्मेंद्र समेत 12 ने किया नामांकन

Tue, 07 May 2024 02:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 May 2024 02:37 AM IST
विज्ञापन
12 including SP's Dharmendra filed nomination in Azamgarh
आजमगढ़। लोकसभा चुनाव के लिए सोमवार को नामांकन की प्रक्रिया समाप्त हो गई। अंतिम दिन आजमगढ़ सीट पर सपा के धर्मेंद्र यादव और बसपा प्रत्याशी मशहूद अहमद समेत 12 लोगों ने नामांकन किया। वहीं, लालगंज सीट पर छह लोगों ने पर्चे दाखिल किए। लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल से नामांकन की प्रक्रिया चल रही है। अंतिम दिन कलेक्ट्रेट परिसर में गहमागहमी का माहौल रहा। आजमगढ़ सीट से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव ने एक सेट नामांकन पत्र दाखिल किया। वहीं, निर्दलीय प्रत्याशी सतिराम, अक्षय कुमार और उमाशंकर ने भी पर्चा दाखिल किया। राष्ट्रीय समाजवादी जनक्रांति पार्टी से बद्री सिंह, बसपा से मशहूद अहमद, निर्दल प्रत्याशी राजीव, भारत की लोक जिम्मेदार पार्टी से प्रकाश नारायण, राष्ट्रीय जनसहयोग पार्टी से रुस्तम, मूल निवासी समाज पार्टी से महेंद्र नाथ यादव, निर्दली रामसिंह चौहान और सुशील कुमार उपाध्याय ने नामांकन किया। वहीं, लालगंज सीट से बहुजन समाज पार्टी से इंदू चौधरी, जनता क्रांति पार्टी (राष्ट्रवादी) से बलिंदर ने पर्चा दाखिल किया। वहीं, निर्दलीय सुष्मिता सरोज, सुनील मोदनवाल और मीरा ने नामांकन किया। वहीं, बहुजन समाज पार्टी से इंदू चौधरी, जनता क्रांति पार्टी (राष्ट्रवादी) से बलिंदर ने नामांकन पत्र जमा किया।

06जेएनडी09: पुलिस गिरफ्त में नशीले पदार्थों की सप्लाई करने का आरोपी। स्रोत पुलिस प्रशासन

06जेएनडी09: पुलिस गिरफ्त में नशीले पदार्थों की सप्लाई करने का आरोपी। स्रोत पुलिस प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed