{"_id":"6453ff192749606b9b05ee64","slug":"12-examination-centers-set-up-for-neet-in-the-district-azamgarh-news-c-20-1-187267-2023-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: जिले में नीट के लिए बनाए गए 12 परीक्षा केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: जिले में नीट के लिए बनाए गए 12 परीक्षा केंद्र
विज्ञापन
आजमगढ़। महानिदेशक राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) की ओर जनपद में नीट यूजी के लिए 12 केंद्र बनाए हैं। सात मई को होने वाली परीक्षा में इन केंद्रों पर 6086 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा कराने के लिए एडीएम प्रशासन नरेंद्र कुमार मिश्र ने पर्यवेक्षक और मजिस्ट्रेटों की तैनाती कर दी है। नीट यूजी का आयोजन सात मई को दोपहर दो बजे से 5.20 बजे तक होना है। इस परीक्षा में जनपद में कुल 6086 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा कराने के लिए एनटीए की ओर से जिले में 12 केंद्र बनाए गए हैं। एडीएम प्रशासन अनिल कुमार मिश्र ने बताया कि हर परीक्षा केंद्र पर पर्यवेक्षक की तैनाती की गई है। साथ ही पांच मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। उन्होंने बताया किया कि जनपद में धारा 144 लागू है। इसलिए परीक्षा केंद्रों के आसपास केंद्र व्यवस्थापक, कक्ष निरीक्षक, परीक्षार्थी और ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों के अतिरिक्त कोई व्यक्ति नहीं रहेगा। साथ ही 100 मीटर परिधि में फोटो स्टेट की दुकानें बंद रहेंगी। उन्होंने बताया है कि परीक्षा समाप्त होने तक किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र से बाहर नहीं जाने दिया जाएगा। परीक्षा में लगे अधिकारियों और कर्मचारियों के पहचान पत्र और अभ्यर्थियों के प्रवेशपत्र को ही उनका पास माना जाए।
इन केंद्रों पर होगी परीक्षा
नीट के लिए मार्डन ईरा हायर सेकेंड्री स्कूल जीयनपुर, जैस पब्लिक स्कूल केशवपुर अंजानशहीद, जीयनपुर, सेंट जेवियर स्कूल मेहनाजपुर सगड़ी, जीडी ग्लोबल स्कूल करतालपुर, केंद्रीय विद्यालय हीरापट्टी, सनबीम स्कूल सराय जगरनाथ निकट महेंद्र शोरूम, आजमगढ़ पब्लिक स्कूल चेकपोस्ट रानी की सराय, सेंट जेवियर स्कूल गोपालपुर मऊ रोड शम्मोपुर, सेंट जेवियर हाई स्कूल समेंदा, सेंट जेवियर हाई स्कूल एलवल, चिल्ड्रेन सीनियर सेकेंड्री स्कूल बेलइसा और सर्वोदय पब्लिक स्कूल हरबंशपुर को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।