फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   12 child laborers were freed by raiding four establishments

चार प्रतिष्ठानों पर छापा मार मुक्त कराए 12 बाल श्रमिक

Wed, 16 Nov 2022 06:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Nov 2022 06:00 AM IST
विज्ञापन
12 child laborers were freed by raiding four establishments
आजमगढ। श्रम विभाग, चाइल्ड लाइन, बाल संरक्षण समिति और ह्यूमन ट्रैफिकिंग के अधिकारियों की टीम ने मंगलवार को जनपद के चार प्रतिष्ठानों पर छापा मारकर 12 बाल श्रमिकों को मुक्त कराया। उन्होंने सभी बाल श्रमिकों को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया।
विज्ञापन

मंगलवार को देवेंद्र सिंह, शशिकांत पांडेय, श्रम प्रवर्तन अधिकारी, अभय राज मिश्रा, प्रभारी एएचटीयू एंव विक्रमादित्य पाटिल की टीम ने जिले के नरौली, हरबंशपुर, रानी की सराय, मोहम्मदपुर बाजार में मिठाई दुकान, होटल रेस्टोरेंट, ढ़ाबों, कैंटीन, ऑटो गैराज, ऑटोमोबाइल, बिल्डिंग मैटेरियल आदि की दुकानों पर छापेमारी की। छापेमारी में यहां से 14 वर्ष से कम आयु के 12 बाल श्रमिकों को मुक्त कराया गया। इसके बाद सभी बाल श्रमिकों को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया गया। दोषी सेवायोजकों के विरुद्ध बाल एवं किशोर श्रम (विनियमन एवं प्रतिषेध) अधिनियम, 1986 के तहत कार्रवाई में जुट गई है। श्रम प्रर्वतन अधिकारी शशिकांत पांडेय ने बताया कि शासन व जिलाधिकारी के निर्देश के बाद समय-समय पर बाल श्रमिकों के खिलाफ अभियान चलाया जाता है। आज चलाए गए अभियान में चार प्रतिष्ठानों पर काम करते हुए 12 बाल श्रमिकों को मुक्त कराया गया और उनके सेवायोजकों को नोटिस जारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed