फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   12.20 lakh robbery revealed, two arrested

12.20 लाख लूटकांड का खुलासा, दो गिरफ्तार

Sun, 04 Aug 2019 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Aug 2019 11:21 PM IST
विज्ञापन
12.20 lakh robbery revealed, two arrested
पुलिस लाइन के सभागार में फूलपुर लूट कांड के आरोपियों के बारे में जनकारी देते एसपी त्रिवेणी सिंह। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। फूलपुर कोतवाली क्षेत्र में वेस्टर्न यूनियन संचालक से हुई लूट की घटना का रविवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता के दौरान एसपी ने बताया कि दो आरोपी फूलपुर में मुठभेड़ के दौरान पकड़ लिए गए हैं। इनके पास से एक पिस्टल, एक तमंचा, पांच जिंदा कारतूस, लूट के 4.30 लाख रुपये भी बरामद हुए हैं। अन्य आरोपियों की धरपकड़ के लिए टीम लगा दी गई है।
विज्ञापन

बीते 29 जुलाई को फूलपुर कोतवाली अंतर्गत गंगा प्रसाद इंटर कालेज जगदीशपुर के पास वेस्टर्न यूनियन संचालक उमाशंकर जायसवाल से 12.20 लाख रुपये की लूट हुई थी। कार सवार बदमाशों ने कार से धक्कर देकर उमाशंकर को गिरा कर चोटिल कर दिया था और रुपये भरा बैग लेकर फरार हो गए थे। एसपी ने बताया कि घटना की योजना चार माह पूर्व वसीम पुत्र अबरार निवासी कतरा नूरपुर थाना फूलपुर कोतवाली बनाई गई थी। दो बार पूर्व में भी लूट का असफल प्रयास हुआ था। मुखबिर की सूचना पर कई थानों की पुलिस के साथ ही स्वाट टीम ने फूलपुर क्षेत्र से रेहान पुत्र इसरार और मो. जकी पुत्र इंतसार निवासी छित्तेपुर थाना कोतवाली फूलपुर को मुठभेड़ के दौरान धर दबोचा। पुलिस ने इनके पास से 4.30 लाख रुपये नगद, एक अदद 315 बोर तमंचा व तीन जिंदा कारतूस, एक अदद पिस्टल 32 बोरव दो जिंदा कारतूस के साथ ही रेहान का पासपोर्ट और झोला भी बरामद किया।
विज्ञापन

अभी पांच बदमाश चल रहे फरार
एसपी ने बताया कि इस घटना को सात लोगों ने अंजाम दिया था। रेहान और जकी के गिरफ्तारी के बाद शेष बचे आरोपियों साकिर पुत्र शाह आलम, अकदश पुत्र अज्ञात, असवद पुत्र अज्ञात, उमर पुत्र अज्ञात व वसीम पुत्र अबरार की तलाश में पुलिस टीम लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेहान व जकी को मिले थे पांच लाख
पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि लूटे गए 12.20 लाख रुपये में से 5 लाख रुपये उन दोनों के हिस्से में आया है। शेष 7.20 लाख रुपये फरार चल रहे आरोपी ले गये हैं। पकड़े गये आरोपियों के अनुसार फरार हुए पांच आरोपी लूट में अपना हिस्सा लेकर मुंबई चले गए हैं।
ओला का स्टीकर लगे कार से दिया था घटना को अंजाम
रेहान व जकी ने बताया कि घटना को जिस स्विफ्ट कार से अंजाम दिया गया था, उस पर मुंबई का नंबर था और ओला का स्टीकर लगा हुआ था। घटना के बाद उसके फरार चल रहे साथी उसकी कार से मुंबई सड़क मार्ग से गए हैं।
--
वास्तविकता से इतर है पुलिस का खुलासा
आजमगढ़। हर बार की तरह पुलिस का 12.20 लाख लूट कांड का खुलासा वास्तविकता से इतर है। पुलिस ने दो लुटेरों को गिरफ्तार कर इस घटना का खुलासा करने का दावा जरूर किया है लेकिन इस खुलासे में भी वास्तविकता कम कहानी ज्यादा नजर आ रही है।
12.20 लाख रुपये लूट कांड के दो आरोपियों को फूलपुर क्षेत्र में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किए जाने का दावा एसपी त्रिवेणी सिंह ने रविवार को पुलिस लाइन सभागार में प्रेसवार्ता के दौरान किया। फूलपुर में मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किये गये लूट कांड के आरोपियों में रेहान पुत्र इसरार व मो. जकी पुत्र इंतसार निवास छित्तेपुर थाना सरायमीर शमिल है। इन दोनों की गिरफ्तारी फूलपुर में मुठभेड़ के दौरान किये जाने का दावा किया जा रहा है जो सच्चाई से काफी इतर है। इस लूट कांड में पकड़े गये रेहान की गिरफ्तारी शनिवार को ही बाबतपुर हवाईअड्डे से हुई है। इसके बाद भी पुलिस अपनी अलग कहानी बता रही है। इस खुलासे में शामिल विभिन्न थाना व कोतवाली के साथ ही स्वाट टीम के कई पुलिसकर्मियों को 25 हजार का ईनाम देने की भी घोषणा की गई है।
--
सऊदी जाने की फिराक में था लूटकांड में पकड़ा गया रेहान
आजमगढ़। वेस्टर्न यूनियन संचालक से हुई 12.20 लाख की लूट मामले में गिरफ्तार दोनों अभियुक्त मनबढ़ व शातीर किस्म के है। मारपीट, लूट व छिनैती के मामलों में अक्सर ही प्रकाश में आते रहे है। रेहान तो पूर्व में जेल भी जा चुका है।

एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि रेहान की गिरफ्तारी बाबतपुर एयरपोर्ट से हुई है। उस दौरान जनपद पुलिस की टीम भी मुम्बई जा रही थी, उसी टीम के लोगों ने रेहान की पहचान किया और वाराणसी पुलिस की मदद से उसे एयरपोर्ट से पकड़ा गया। उन्होंने बताया कि रेहान का पासपोर्ट भी बरामद हुआ है। जिसके साथ लगे वीजा के अनुसार वह बाबतपुर से मुम्बई और वहां से सऊदी जाने वाला था। जहां तक रेहान पर डी कंपनी से जुड़ा होने की बात है तो पुलिस इस मुद्दे पर भी जांच पड़ताल कर रही है। फिलहाल इसकी संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है। सरायमीर संवाददाता के अनुसार रेहान वर्तमान में जौनपुर जिले के केराकत थाना अंतर्गत मुर्की गांव का निवासी है लेकिन सरायमीर के छित्तेपुर गांव में उसका अक्सर ही आना जाना रहता था। वहीं मो. जकी छित्तेपुर का ही मूल निवासी है। दोनों में खुब पटरी है। ग्रामीणों के अनुसार दोनों काफी मनबढ़ व शातीर किस्म के है। मारपीट, लूट, छिनैती की घटनाओं में प्राय: शामिल रहते है। रेहान पर कई मुकदमें भी दर्ज है और वह पूर्व में जेल भी जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed