फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   जहानागंज को नगर पंचायत बनाने का भेजा गया प्रस्ताव

जहानागंज को नगर पंचायत बनाने का भेजा गया प्रस्ताव

Thu, 07 Feb 2019 06:22 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Feb 2019 06:22 PM IST
विज्ञापन
जहानागंज को नगर पंचायत बनाने का भेजा गया प्रस्ताव
आजमगढ़। जहानागंज को नगर पंचायत बनाने की कवायद शुरू कर दी गई है। डीएम ने इसका प्रस्ताव शासन को भेज दिया है। इस प्रस्ताव में रामपुर दरिया, चक सहदिया और मुस्तफाबाद के साथ ही जहानागंज बाजार को मिला कर नगर पंचायत बनाने की योजना बनाई गई है। प्रस्तावित नगर पंचायत की आबादी 25 हजार से ज्यादा है। एसडीएम सदर की रिपोर्ट पर प्रस्ताव को मंजूरी के लिए शासन को भेजा गया है। पिछले दिनों नगरीय लक्षण वाले बड़े बाजार का प्रस्ताव नगरपालिका या नगर पंचायत के रूप में बना कर भेजने के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में जिला प्रशासन की ओर से जहानागंज बाजार को नगर पंचायत बनाने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। प्रस्ताव में कहा गया है कि जहानागंज बाजार की ग्रामसभा बरहतीर जगदीशपुर जनगणना में नगर रह चुका है। इसकी जनसंख्या 15,367 है। ये जहानागंज बाजार के आधे हिस्से पर है। इसी बाजार की ग्रामसभा रामपुरदरिया की जनसंख्या 4,721 है। चक सहदरिया की जनसंख्या 1,386 और मुस्तफाबाद की 2,720 है। 2011 की जनगणना के अनुसार कुल जनसंख्या 24,204 है। वर्तमान में इसमें 15 फीसदी वृद्धि भी हुई है। बाजार आजामगढ़-गाजीपुर मुख्य मार्ग पर है। संबंधित ग्राम सभाएं भी नगर पंचायत बनाने के लिए इच्छुक है। क्षेत्र के 78 फसदी लोग नगरीय व्यवसाय से जुड़े हैं। सहजानंद राय समेत अन्य भाजपा नेताओं ने भी इसे नगर पंचायत बनवाने की पैरवी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed