फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   बड़े खेल की ओर इशारा कर रहा पुरानी किताबों का मिलना

बड़े खेल की ओर इशारा कर रहा पुरानी किताबों का मिलना

Thu, 02 Aug 2018 11:48 PM IST
Updated Thu, 02 Aug 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
बड़े खेल की ओर इशारा कर रहा पुरानी किताबों का मिलना

विज्ञापन
आजमगढ़। बेसिक शिक्षा विभाग में पुरानी किताबों का खेल वर्षोँ से होता चला आ रहा है। इस बार भी बेसिक शिक्षा विभाग के गोदाम और बीआरसी केंद्रों पर भारी मात्रा में पुरानी किताबों का मिलना किसी बड़े खेल की ओर ही इशारा कर रहा है। यह अलग बात है कि बेसिक शिक्षा विभाग इस मामले में किसी खेल के होने से इंकार कर रहा है, लेकिन जिला प्रशासन जांच के बाद ही कुछ कह पाने की बात कह रहा है।
परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को सरकार अपने खर्च पर किताबें उपलब्ध कराती है। जिले में प्रतिवर्ष लगभग चार लाख से अधिक किताबें मंगाई जाती है और उनका वितरण बीआरसी के माध्यम से बच्चों में कराया जाता है। हर बार की तरह नये शिक्षण सत्र को शुरू हुए चार माह का समय बीत गया लेकिन अब तक बच्चों को नई किताबें बेसिक शिक्षा विभाग उपलब्ध नहीं करा सका है। वहीं बेसिक शिक्षा विभाग के गोदाम और बीआरसी पर भारी मात्रा में पुरानी किताबें पड़ी है और बच्चे बिना किताबों के ही अब तक पढ़ रहे है। नियमत: पुरानी किताबों को नया शिक्षण सत्र शुरू होते ही बच्चों में वितरित कर दिया जाना चाहिए था। भले ही सभी बच्चों को किताबें नहीं मिलती लेकिन कुछ बच्चे तो किताब पा ही जाते। इसके पीछे बेसिक शिक्षा विभाग बार-बार पुस्तके भेजने में होने वाले खर्च का बहना बना रहा है, लेकिन नये सत्र में अब तक मात्र संस्कृत विषय की किताबें आई हैं, जिन्हें यही बेसिक शिक्षा विभाग बीआरसी पर भेज कर बच्चों में वितरित करा चुका है। इसके साथ ही पुरानी किताबें भी वितरित करायी जा सकती थी। सूत्रों की माने तो बेसिक शिक्षा विभाग पुरानी किताबों को बचा कर नये सत्र में प्रयोग करता है और नया मंगाने के नाम पर लाखों का गोलमाल कर दिया जाता है। इस बार मामला संज्ञान में आ जाने और जिलाधिकारी के निर्देश पर एसडीएम द्वारा छापेमारी की कार्रवाई कर दिये जाने से विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। गुरुवार को छापेमारी के दूसरे दिन भी बेसिक शिक्षा विभाग किताबों का हिसाब-किताब दुरुस्त करने में जुटा रहा। इस मामले मेबऌफिलहाल किसी के खिलाफ कार्रवाई की कोई पुष्टि न तो बीएसए कर रहे है न ही एसडीएम लेकिन जो माहौल बना है वह पूरी तरह से किसी गड़बड़ी की ओर ही इशारा कर रहा है।
विज्ञापन

000000000000000000000
यह बात सही है कि बेसिक शिक्षा विभाग के गोदाम और बीआरसी केंद्रों पर भारी मात्रा में पुरानी किताबें मिली हैं। सभी पुरानी किताबों को सील कर दिया गया है और जांच की कवायद की चल रही है। जल्द ही जांच रिपोर्ट तैयार कर जिलाधिकारी को सौंप दी जायेगी। जहां तक गड़बड़ी की बात है तो फिलहाल मामला जांच में होने के चलते अभी कुछ कहा नहीं जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रकाश चंद्र, एसडीएम-सदर, आजमगढ़।
000000000000000000000
पुरानी किताबों की बीआरसी केंद्रों और गोदाम पर होना किसी प्रकार से गलत नहीं है। जो किताबें बची है वह सुरक्षित रखी गई है, नये सत्र की किताबे आने के बाद पुुरानी को भी समायोजित कर वितरित करा दिया जायेगा। जहां तक गोदाम इंचार्ज शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की बात है तो अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। स्टॉक रजिस्टर इंचार्ज के पास ही है। इसलिए उन्हें रजिस्टर उपलब्ध कराने के लिए नोटिस भेजी गई है। रजिस्टर न उपलब्ध कराने की स्थिति में ही उनके खिलाफ कोई कार्रवाई की जायेगी।
देवेंद्र पांडेय, बीएसए, आजमगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed