फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   1.34 करोड़ से चमकेंगी निकायों की मलिन बस्तियां

1.34 करोड़ से चमकेंगी निकायों की मलिन बस्तियां

Fri, 16 Feb 2018 12:28 AM IST
Updated Fri, 16 Feb 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
1.34 करोड़ से चमकेंगी निकायों की मलिन बस्तियां
आजमगढ़। मुख्यमंत्री नगरीय अल्पविकसित मलिन बस्ती विकास योजना के तहत जनपद के तीन निकाय क्षेत्रों में विकास कार्य कराए जाएंगे। नगरीय विकास अभिकरण डूडा की ओर से आजमगढ़ में 132, मुबारकपुर में 76 और माहुल में 26 कार्यों के डीपीआर तैयार कर शासन को भेज दी गई है। सभी निकायों को इस कार्य के लिए अनापत्ति के लिए भी पत्र भेजा जा चुका है। योजना के तहत निकायों में इंटरलाकिंग और आरसीसी सड़क के साथ ही नालियों का भी विकास कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन

शासन की ओर से पिछले दिनों पत्र भेजकर मुख्यमंत्री नगरीय अलपविकसित मलिन बस्ती विकास योजना के तहत कराए जाने वाले कार्यों के लिए प्रस्ताव मांगा गया था। इसके लिए नगरीय क्षेत्र के विधायक के क्षेत्र में 50 लाख और अन्य निकायों के लिए कराए जाने वाले कार्यों के लिए लक्ष्य भी निर्धारित किया गया था। नगरीय विकास अभिकरण की ओर से प्रस्ताव तैयार कर और परियोजना निदेशक लवकुश त्रिपाठी की अनुमति से शासन को भेज दिया गया है। प्रस्ताव के अनुसार निकाय क्षेत्र की मलिन बस्तियों में इंटरलाकिंग और आरसीसी सड़क के साथ ही नालियों का भी विकास कार्य कराया जाएगा। इसके साथ ही जल निकासी की भी व्यवस्था की जाएगी। कुल 1.34 करोड़ की लागत से आजमगढ़ नगर पालिका में 132, मुबारकपुर नगर पालिका में 76 और माहुल नगर पंचायत में 26 कार्यों कराए जाएंगे। इसकी डीपीआर तैयार कर परियोजना निदेशक की अनुमति के बाद शासन को भेज दी गई है। शासन से अनुमति मिलने के बाद विकास कार्य शुरू कराए जाएंगे।
विज्ञापन

000000000
अधिशासी अधिकारियों ने नहीं दिए अनापत्ति प्रमाण-पत्र
आजमगढ़। नगरीय विकास अभिकरण की ओर से इन विकास कार्यों का प्रस्ताव तैयार कर अनापत्ति के लिए संबंधित निकायों को अधिशासी अधिकारियों के पास भेकर अनापत्ति प्रमाण-पत्र मांगा गया था, ताकि इस कार्य को कोई अपना और हस्तक्षेप नहीं कर सके। लेकिन किसी भी निकाय के अधिशाससी अधिकारी की ओर से अनापत्ति प्रमाण-पत्र नहीं जारी किया गया है। फलस्वरूर सभी निकायों को पत्र भेजकर कोई कह दिया गया है कि गड़बड़ी होने पर जिम्मेदारी उनकी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000000000
प्रधानमंत्री अवास के लिए हो रही जीयो टैगिंग
आजमगढ़। डूडा की ओर से प्रधानमंत्री शहरी अवास योजना के तहत पांच डीपीआर मंजूर कराए जा चुके हैं। इसके तहत विभिन्न निकायों में तीन हजार से ज्यादा आवास मंजूर हुए हैं। वतर्मान समय अनुबंधित कंपनियों की ओर से जीयो टैगिंग का कार्य किया जा रहा है। इसके बाद ग्राउंडिंग आदि का कार्य शुरू किया जाएगा।

00000000
शासन की ओर से निकाय क्षेत्र की मलिन बस्तियों में विकास कार्य के लिए लक्ष्य आवंटित कर प्रस्ताव मांगे गए थे। नगरीय विधायक के क्षेत्र में 50 लाख और अन्य निकायों में 84 लाख के कार्य का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेज दिया गया है। मंजूरी के बाद कार्य शुरू कराया जाएगा।
डॉ. महेंद्र प्रसाद, पीओ डूडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed