{"_id":"5a84831d4f1c1bd34b8b8bc1","slug":"11518633757-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा प्रेरकों का धरना तीसरे दिन रहा जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा प्रेरकों का धरना तीसरे दिन रहा जारी
Updated Thu, 15 Feb 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। आदर्श लोक शिक्षा प्रेरक वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा मानदेय भुगतान और समयावधि को बढ़ाए जाने सहित पांच सूत्री मांग को लेकर अंबेडकर पार्क पर चल रहा धरना तीसरे दिन बुधवार को जारी रहा। अंत में प्रधानमंत्री को संबोधित पांच सूत्री ज्ञापन जिलाधिकारी सौंपा गया।
जिलाध्यक्ष रामाश्रय यादव ने ग्राम लोक शिक्षा केंद्रों के लिए समयावधि बढ़ाए जाने, अवशेष मानदेय का भुगतान किए जाने, शिक्षा प्रेरकों को परिषदीय विद्यालयों में लिपिक के पद पर समायोजित किए जाने, शिक्षा प्रेरकों का मानदेय ई-पेमेंट के माध्यम से किए जाने, समायोजन न होने तक शिक्षा प्रेरकों को न्यूनतम मानदेय दिए जाने की मांग जिला प्रशासन से किया। उन्होंने कहा कि अगर हमारी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो एसोसिएशन सड़क से लेकर संसद तक घेराव प्रदर्शन करेगीे। जिला महामंत्री अखिलेश कुमार ने कहा कि अगर हमारी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो 25 मार्च को आयोजित होने वाली परीक्षा के दिन समस्त केंद्रों पर तालाबंदी कर विरोध किया जाएगा। धरने में राधेश्याम सरोज, प्रशांत यादव, अनिल, इंद्रेश निषाद, अर्जुन यादव, बिंदु सिंह, शशिकला, चंद्रावती, उषा, गीता, मनोज कुमार, अमन गोंड आदि उपस्थित रहे।