फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   बिजली न होने से कई केंद्रों पर बंद रहे सीसी टीवी कैमरे

बिजली न होने से कई केंद्रों पर बंद रहे सीसी टीवी कैमरे

Wed, 07 Feb 2018 12:12 AM IST
Updated Wed, 07 Feb 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
बिजली न होने से कई केंद्रों पर बंद रहे सीसी टीवी कैमरे
लाटघाट। क्षेत्र में बोर्ड परीक्षा पहले ही दिन दुव्र्यवस्थाओं का शिकार नजर आई। कई केंद्रों पर बिजली न होने से सीसी टीवी जहां बंद रहे तो वहीं इंटर कालेज बरडीहा पर छात्रों को अंधेरे कमरे में बैठ कर किसी तरह परीक्षा देनी पड़ी।
विज्ञापन

क्षेत्र में सेक्टर मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात चौधरी चरण सिंह यादव को गाड़ी नहीं मिली थी, जिसके चलते वे मोटरसाइकिल से ही परीक्षा केंद्रों का दौरा करने और बोर्ड परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने में दौड़-भाग करने को मजबूर हुए। किसान इंटर कालेज बरडीहा के कई कक्षों में रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं थी। जिसके चलते परीक्षार्थी अंधेरे में बोर्ड की परीक्षा देने को मजबूर हुए। सेक्टर मजिस्ट्रेट ने केंद्र व्यवस्थापक को तत्काल पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था का निर्देश दिया। लाइट न रहने के चलते यहां सीसी टीवी भी बंद पड़ा हुआ था। जिसकी रिपोर्ट सेक्टर मजिस्ट्रेट ने डीआईओएस को भेज दिया। क्षेत्र के ऐसे दर्जनों परीक्षा केंद्र है जहां जेनरेटर अथवा इनवर्टर की कोई व्यवस्था नहीं है। जिसके चलते सीसी टीवी से परीक्षा केंद्र को लैस किए जाने का औचित्य ही समझ में नहीं आ रहा है। जय किसान इंटर कालेज घाघरा पर कक्ष निरीक्षकों की कमी देखने को मिली। केंद्र प्रभारी विजय चंद सिंह ने बताया कि दूसरे विद्यालयों के शिक्षकों की यहां ड्यूटी विभाग ने लगाई थी, लेकिन वे नहीं पहुंचे। किसी तरह विद्यालय के शिक्षकों की आनन-फानन में ड्यूटी लगा कर परीक्षा संपन्न कराई गई।
विज्ञापन


अनुपस्थित मिले चार दर्जन स्टैटिक मजिस्ट्रेट
आजमगढ़। बोर्ड परीक्षा की सुचिता बनाए रखने के उद्देश्य को लेकर प्रशासन ने सभी परीक्षा केंद्रों पर स्टैटिक मजिस्ट्रेटो की तैनाती की थी। बोर्ड परीक्षा के पहले ही दिन चार दर्जन से अधिक स्टैटिक मजिस्ट्रेट अपने-अपने परीक्षा केंद्रों पर अनुपस्थित मिले। जिससे बोर्ड परीक्षा को लेकर प्रशासनिक तैयारियों को धक्का लगा है। जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने डीआईओएस कार्यालय से अनुपस्थित रहे स्टैटिक मजिस्ट्रेटो की सूची को तलब किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed