फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर तैयारियां तेज 18-41-42

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर तैयारियां तेज 18-41-42

Mon, 01 Jan 2018 11:57 PM IST
Updated Mon, 01 Jan 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर तैयारियां तेज 18-41-42
सठियांव। चार जनवरी को प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ का आगमन जनपद के सठियांव में डिस्टीलरी प्लांट का लोकार्पण करने के लिए हो रहा है। उनके आगमन को लेकर सठियांव चीनी मिल परिसर में तैयारियां जोर शोर से जारी हैं। सोमवार को भाजपा नेताओं ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का दौरा किया और पंडाल आदि के बारे में जानकारी ली। कार्यक्रम में लगभग 15 हजार लोगों के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन

बताते चलें कि चार जनवरी को जनपद आगमन के दौरान मुख्यमंत्री डिस्टीलरी प्लांट का लोकार्पण करने के साथ ही जिले को लगभग 600 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात देंगे। उनके आगमन को लेकर सठियांव चीनी मिल परिसर में तैयारियां जोरशोर से की जा रही हैं। कारीगर और मजदूर मंच, हेलीपैड और पंडाल आदि को बनाने में जुटे हुए हैं। मिल के पूर्व की ओर हेलीपैड का निर्माण किया जा रहा है। सोमवार को भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेमप्रकाश राय, अखिलेश मिश्रा गुड्डू, सीओ सदर मोहम्मद अकमल खां आदि ने कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया। इस दौरान भाजपा नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों ने मंच हेलीपैड, मंच और कार्यक्रम स्थल पर तैयार किए जा रहे पंडाल का निरीक्षण किया और कारीगरों कदो आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन


अधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारी
आमजगढ़। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान चार हजार से ज्यादा लाभार्थियों के प्रदेश सरकार विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित होने का सर्टीफिकेट और अन्य प्रमाण-पत्र भी सौंपे जाने की योजना है। सोमवार को अधिकारियों को इन लाभार्थियों को लाने-ले जाने और अन्य जरूरतों को पूरा करने की जिम्मेदारी सौंपी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंकज की तेरहवीं में शामिल हो सकते हैं मुख्यमंत्री
सगड़ी। तहसील क्षेत्र के पूनापार बड़ागांव निवासी हिंदू युवा वाहिनी प्रदेश महामंत्री रहे स्व. पंकज सिंह का देहांत 23 दिसंबर को हार्ट अटैक से हो गया था। उनका तेरही कार्यक्रम भी चार जनवरी को है। इसी दिन मुख्यमंत्री का जनपद आगमन भी हो रहा है। जिसे देखते हुए इनके तेरही में शामिल होने की संभावना भी जताई जा रही है। जिसे लेकर प्रशासन की ओर से जीयनपुर स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय परिसर में हेलीपैड का निर्माण कराया जा रहा है। सोमवार को हेलीपैड का निरीक्षण करने के लिए एसपी अजय कुमार साहनी जवाहर नवोदय विद्यालय पहुंचे और उन्होंने हेलीपैड के साथ ही सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed