{"_id":"5a4141354f1c1b0a788b4d95","slug":"11514225973-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात वाहन की टक्कर से वृद्ध की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अज्ञात वाहन की टक्कर से वृद्ध की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खानपुर(गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के औड़िहार-जौनपुर मार्ग पर खानपुर गांव के पास रविवार की शाम अज्ञात वाहनों की टक्कर से एक वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर रात में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
थाना क्षेत्र के लौलेहरा गांव निवासी दलश्रृंगार राम (70) अपनी बेटी के खिचड़ी पहुंचाने के लिए साइकिल से जा रहा था। अभी वह शाम को करीब तीन बजे औड़िहार-जौनपुर मार्ग पर खानपुर गांव के पास ही पहुंचा कि पीछे से आ रहे किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया था, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। लोगों ने तत्काल दुर्घटना की सूचना 100 नंबर पुलिस को दी। मौके पर पहुंची घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैदपुर पर लाई थी। घायल से पूछने के बाद उसके परिवार के लोगों को इसकी जानकारी दी थी। कुछ ही देर बाद परिजन भी स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंच गए थे। रात में करीब आठ बजे उपचार के दौरान वृद्ध की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सोमवार को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि देर शाम तक मृतक के परिवार वालों की तरफ से इस मामले में तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिली तो रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई प्रारंभ की जाएगी।