फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   कलेक्ट्रेट निर्माण में हुई सुरक्षा मानकों की अनदेखी

कलेक्ट्रेट निर्माण में हुई सुरक्षा मानकों की अनदेखी

Wed, 01 Nov 2017 11:46 PM IST
Updated Wed, 01 Nov 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट निर्माण में हुई सुरक्षा मानकों की अनदेखी
आजमगढ़। जनपद के नव निर्मित कलेक्ट्रेट भवन में सुरक्षा की अनदेखी की गई है। जिसके कारण यहां बंदरों का आंतक रहता है। बंदरों द्वारा फैलाई गई गंदगी के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। जिसे देखते हुए जिलाधिकारी ने बुधवार को कार्यदायी संस्था को नोटिस जारी करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

पुराने कलेक्ट्रेट भवन की जीर्ण-शीर्ण हालत को देखते हुए उसके भवन को गिरा दिया। लेकिन किसी कारण से कई वर्ष तक इसका निर्माण नहीं हो सका। बाद में सपा सरकार ने कलेक्ट्रेट भवन के निर्माण के लिए लगभग 31 करोड़ की लागत निर्धारित की। इसके निर्माण की जिम्मेदारी राजकीय निर्माण निगम को सौंपी गई। कार्यदायी संस्था ने निर्माण तो पूरा कर दिया और सारी आफिसें भी शिफ्ट हो गई। अधिकारी भी इन आफिसों में बैठने लगे। लेकिन बंदरों के आतंक को देखते हुए भी इसमें सुरक्षा के उपाय नहीं किए गए। जिसके कारण यह आने वाले वादकारियों, शिकायतकर्ताओं को कभी-कभी परेशानी का सामना करना पड़ता है। कर्मचारियों से मिली शिकायत पर बुधवार को जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने कार्यदायी संस्था को इसके लिए नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। हालांकि बंदरों से छुटकारा दिलाने की जिम्मेदारी नगर पालिका प्रशासन की है। लगभग दो वर्ष पूर्व नगरपालिका की ओर से बंदर पकड़ने वालों को बुलाकर बंदरों को पकड़वाया गया था। बंदर पकड़ने वालों को बंदरों को ले जाकर कुसुंहा के जंगल में छोड़ना था। लेकिन उन्होंने इसे शहर से सटे बाजारों और गांवों में छोड़ दिया। जिसका परिणाम हुआ अब बंदर पूरे जनपद में फैल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed