फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   ब्लाक प्रमुख पर कार्रवाई बना चर्चा का विषय

ब्लाक प्रमुख पर कार्रवाई बना चर्चा का विषय

Mon, 30 Oct 2017 11:10 PM IST
Updated Mon, 30 Oct 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन
ब्लाक प्रमुख पर कार्रवाई बना चर्चा का विषय
ब्आजमगढ़। मार्टीनगंज ब्लॉक प्रमुख ठाकुर मनोज सिंह को जब शपथ ग्रहण के बाद गिरफ्तार कर जेल भेजना ही पुलिस-प्रशासन का मुख्य मकसद था तो यह काम उसके पहले शपथ ग्रहण समारोह के दिन भी हो सकता था। इसके लिए चौथे शपथ ग्रहण का इंतजार क्यों किया गया ये क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। सोमवार को मनोज के शपथ ग्रहण और गिरफ्तारी के बाद क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गरम रहा है।
विज्ञापन

बता दें कि मार्टीनगंज ब्लाक प्रमुख का पद रिक्त होने के बाद 13 अगस्त को यहां दोबारा चुनाव कराया गया। जिसमें ठाकुर मनोज सिंह प्रत्याशी के रुप में मैदान में उतरा। मनोज के समर्थन में भाजपा के पूर्व सांसद रमाकांत यादव खड़े हुए। रमाकांत का समर्थन मिलने पर ठाकुर मनोज ने चुनाव जीत लिया। सपा और भाजपा के गठजोड़ से मार्टीनगंज ब्लाक प्रमुख पद पर मनोज तो चुनाव जीत लिया। लेकिन पुलिस उसे शपथ ग्रहण के दिन गिरफ्तार करने के लिए खोजने लगी और वह भय के चलते नहीं आए। इस प्रकार दो बार मनोज पुलिस के भय से भागते रहे। तीसरी पर एसडीएम मार्टीनगंज शपथ ग्रहण समारोह को बीच में छोड़कर जिला मुख्यालय चले गए। सोमवार को डीएम के निर्देश पर मनोज को पुन: शपथ तो दिला दिया गया, लेकिन बाहर निकलते ही पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस प्रशासन की ओर से की गई इस नाटकीय कार्रवाई क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed