{"_id":"598a014c4f1c1b9c0e8b4684","slug":"11502216524-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना कारण रसोइयों को हटाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना कारण रसोइयों को हटाने का आरोप
Updated Tue, 08 Aug 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
आजमगढ़(ब्यूरो)। अखिल भारतीय मध्यान्ह भोजन रसोइया महासंघ की बैठक मंगलवार को अंबेडकर पार्क में प्रांतीय अध्यक्ष सुरेंद्रनाथ गौतम की अध्यक्षता में हुई। बैठक को संबोधित करते हुए प्रांतीय अध्यक्ष ने प्रधानाध्यापक और ग्राम प्रधान पर पुराने रसोइयों को बिना कारण हटाकर अपने चहेतों को रखे जाने का आरोप लगाया।
उन्होंने कहा कि प्रधानाध्यापक और ग्राम प्रधानों द्वारा ऐसी स्थिति पैदा किए जाने से रसोइया भूखमरी के कगार पर है। इसको लेकर बेसिक शिक्षा अधिकारी और शिक्षा विभाग के उच्चाधिकारियों को प्रार्थना पत्र दिया गया है। लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं किया गया। उन्होंने चेतावनी दी कि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं किया गया तो 18 अगस्त को जिला बेसिक शिक्षाधिकारी कार्यालय पर डेरा डालो, घेरा डालो आंदोलन किया जाएगा। बैठक में सुबाष गोंड सुलचंद यादव, रामपलट यादव, पूनम मिश्रा, मीरा शर्मा, नीलम सिंह, शशि किरण आदि उपस्थित रहे। संचालन राम दुलारे गोंड ने किया।