फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   115 shopkeepers served notice for Lucknow-Ballia road widening

Azamgarh News: लखनऊ-बलिया सड़क चौड़ीकरण के लिए 115 दुकानदारों को नोटिस

Tue, 30 Jun 2026 01:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
115 shopkeepers served notice for Lucknow-Ballia road widening
फूलपुर। लखनऊ-बलिया मार्ग के चौड़ीकरण कार्य को तेज करने के लिए लोक निर्माण विभाग ने अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। सड़क चौड़ीकरण की जद में आने वाले 115 दुकानदारों को नोटिस जारी करके एक जुलाई तक अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए हैं। यदि तय समय तक अतिक्रमण नहीं हटाया गया, तो प्रशासन की सहायता से बुलडोजर चलाकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


यह कार्रवाई फूलपुर के पास ऊदपुर रेलवे स्टेशन रोड पर की जा रही है, जहां सड़क की पटरी और नाली पर हुए अतिक्रमण के कारण चौड़ीकरण का काम प्रभावित हो रहा है और अक्सर जाम की समस्या बनी रहती है। दूसरी ओर, प्रभावित दुकानदारों ने विभाग की कार्रवाई का विरोध किया है। उनका कहना है कि उनकी दुकानें और मकान सड़क या नाले की भूमि पर अतिक्रमण करके नहीं बनाए गए हैं। प्रभावित लोगों में रमेश मोदनवाल, नरेंद्र गौड़, गंगाप्रसाद, बरखू, चतुरी और संजय सहित अन्य शामिल हैं। विरोध स्वरूप दुकानदारों ने हस्ताक्षर अभियान शुरू किया है तथा जनप्रतिनिधियों दरोगा प्रसाद सरोज और राम सूरत राजभर को पत्र भेजकर मामले में हस्तक्षेप की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed