फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   ग्रामीणों ने फूंका चौकी प्रभारी का पुतला

ग्रामीणों ने फूंका चौकी प्रभारी का पुतला

Tue, 15 Jan 2019 01:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jan 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
ग्रामीणों ने फूंका चौकी प्रभारी का पुतला
आजमगढ़। निजामाबाद थाने के फरिहां चौकी प्रभारी माखन सिंह द्वारा रविवार को विवाद सुलझाने पहुंचे हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता की पिटाई करने से नाराज क्षेत्र के लोग दूसरे दिन सोमवार को फरिहां बाजार में चौकी प्रभारी का पुतला फूंका। साथ ही पूरे मामले की शिकायत एसपी बबलू कुमार से की गई। ग्रामीणों की शिकायत पर एसपी ने चौकी प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया। साथ ही पूरे मामले की जांच सीओ सदर को सौंपी है। जांच रिपोर्ट आने पर दोषी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया।
विज्ञापन

रानी की सराय थाना क्षेत्र के रोआं गांव निवासी सुरेंद्र यादव योगी हिन्दू युवा वाहिनी का सक्रिय कार्यकर्ता है। निजामाबाद थाना क्षेत्र के नौरंगाबाद गांव निवासी दो पक्षों ने मामूली विवाद के चलते आपस में मारपीटकर लिया था। फरिहां पुलिस चौकी प्रभारी माखन सिंह ने दोनों पक्षों को चौकी पर बुलाया। रविवार को चौकी पर आयोजित पंचायत में दोनों पक्षों का विवाद सुलझाने के लिए सुरेंद्र यादव योगी भी पहुंचा। सुरेंद्र यादव का आरोप है कि जैसे ही वह चौकी पर पहुंचा। चौकी प्रभारी उसे देखते ही गुस्से में आग बबूला हो गए और लात, घूसों से सुरेंद्र को मारपीटकर घायल कर दिया। इस पूरे मामले का किसी ने वीडियो वायरल कर दिया। जिसमें सुरेंद्र ने सभी को अपनी पीड़ा बताते हुए इंसाफ मांगते हुए दिख रहा है। सोमवार की सुबह इस घटना से आक्रोशित लोगों ने फरिहां बाजार में चौकी प्रभारी का पुतला फूंकते हुए कार्रवाई की मांग की। साथ ही पूरे मामले की शिकायत एसपी से की गई। ग्रामीणों की शिकायत और वीडियो देखने के बाद एसपी बबलू कुमार ने चौकी प्रभारी माखन सिंह को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया। एसपी ने बताया कि सीओ सदर मो. अकमल खां को मामले की जांच सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट आने पर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed