फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   मिशन इंद्रधनुष अभियान का तीसरा चरण आज से

मिशन इंद्रधनुष अभियान का तीसरा चरण आज से

Sun, 30 Dec 2018 11:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Dec 2018 11:47 PM IST
विज्ञापन
मिशन इंद्रधनुष अभियान का तीसरा चरण आज से
आजमगढ़। आजमगढ़ सहित सात जनपदों में 31 दिसंबर से मिशन इन्द्रधनुष का तीसरा चरण चलाया जाएगा। अक्टूबर माह में चले पहले चरण में दो वर्ष तक के 3277 छूटे हुए बच्चों का लक्ष्य रखा गया था। इसमें से 3228 बच्चों का टीकाकरण किया गया। दूसरे चरण में 2866 छूटे हुए बच्चों का लक्ष्य रखा गया, जिसमें 2939 का टीकाकरण हुआ। तीसरे चरण में 27271 बच्चों और 6362 गर्भवती महिलाओं की ड्यू लिस्ट तैयार की गई है।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. संजय ने बताया कि तीसरे चरण के लिए तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में कुल 468 टीमें गठित की गई हैं। 156 सुपरवाइजर शामिल किए गए हैं। इन टीमों के निरीक्षण के लिए पांच अपर मुख्य चिकित्साधिकारी की टीम गठित की गई है। 31 दिसंबर से 10 जनवरी टीकाकरण किया जाएगा। मिशन इंद्रधनुष के अंतर्गत 2020 तक पूर्ण टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है। 90 प्रतिशत क्षेत्रों को शामिल किया जाना है। मिशन इंद्रधनुष का उद्देश्य उन बच्चों का 2020 तक टीकाकरण करना है जिन्हें टीके नहीं लगे हैं। डिफ्थेरिया, बलगम, टिटनेस, पोलियो, तपेदिक, खसरा तथा हेपिटाइटिस-बी रोकने जैसे सात टीके आंशिक रूप से लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed