फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   नाटक गधे की बारात के मंचन में लोटपोट हुए लोग

नाटक गधे की बारात के मंचन में लोटपोट हुए लोग

Fri, 28 Dec 2018 12:52 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Dec 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
नाटक गधे की बारात के मंचन में लोटपोट हुए लोग
आजमगढ़। हुनर संस्थान द्वारा नगर के वेस्ली इंटर कालेज में आयोजित हुनर रंग महोत्सव की दूसरी शाम भवानी प्रसाद अग्रवाल उर्फ कुल्लू बाबू को समर्पित रही। हुनर रंग महोत्सव के दूसरे दिन का शुभारंभ एसपी सिटी कमलेश बहादुर, एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह, सीओ सदर मो. अकमल, डा. पीयूष सिंह यादव, डा. गायत्री कुमारी और पूर्व पालिकाध्यक्ष इंदिरा देवी जायसवाल ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया।
विज्ञापन

हुनर महोत्सव के दूसरे दिन चार नाटकों की प्रस्तुतियां की गई। दी डेट मुंबई की हास्य व्यंग्य से भरपूर नाटक ‘गधे की बारात’ का मंचन अनुज श्रीवास्तव के निर्देशन में हुआ। जिसे देख दर्शक अपनी हंसी पर विराम ही नहीं लगा पा रहे थे। दूसरी प्रस्तुति विश्व रूपम कला मंच वाराणसी के रविकांत मिश्र के निर्देशन में समसामयिक नाटक ‘प्रश्नचिन्ह’ रहा। तीसरी प्रस्तुति सारस्वत संगीत कला अकादमी एंड रिसर्च सेंटर जाजपुर ओडिशा द्वारा सत्यनारायण साहू के निर्देशन में नाटक ‘अपरिचित कलाकार’ रही। नाटकों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को देर रात तक बांधे रखा।
विज्ञापन

वहीं, लखनऊ, मध्यप्रदेश, असम, ओडिशा, गुजरात के कलाकारों के एकल नृत्य की प्रस्तुतियों ने लघु भारत के स्वरूप के दर्शन कराए। उत्कल संगीत समाज कटक की शीतल शिवांगी ने संभलपुरी लोक नृत्य और श्रेयान दास ने लोक नृत्य प्रस्तुत किया। श्री जगन्नाथ कला निकेतन कटक ओडिशा की संकीर्तन मंडली की प्रस्तुति ने सभी का दिल जीत लिया। बारपेटा जिला कर्मचारी परिषद असम के कलाकारों के होली नृत्य की प्रस्तुति एक अलग एहसास करा गई। शिवम कला केंद्र और हेपाह ग्रुप नलबाड़ी असम, नाद ब्रह्म नागपुर, धनलक्ष्मी ग्रुप असम, आंदोलन खोरदा के मैजिक शो का सभी ने आनंद लिया। अतिथियों का स्वागत अभिषेक जायसवाल दीनू ने किया। इस मौके पर अनूप अग्रवाल, सीबी गुप्ता, आशीष अग्रवाल, सदर रजिस्ट्रार सौरभ राय, विजयलक्ष्मी मिश्रा, रत्नाकर गुप्ता, निलीमा श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे। समारोह को सफल बनाने में विवेक गुप्ता, मनीष रत्न अग्रवाल, गौरव मौर्य, अजय प्रजापति, शशि सोनकर, नीरज अग्रवाल, कमलेश सोनकर, अमरजीत विश्वकर्मा आदि लगे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed