फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   सड़क और पुल को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

सड़क और पुल को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Tue, 25 Dec 2018 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Dec 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
सड़क और पुल को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
अहरौला। युधिष्ठिर पट्टी-कल्होरा मार्ग पर स्थित बिसईपुर नहर पर बने क्षतिग्रस्त पुल और सड़क की मरम्मत न होने से नाराज ग्रामीणों ने मंगलवार को पुल के पास प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि अगर 15 दिन में कार्य शुरू नहीं हुआ तो वह लोग भूख हड़ताल करेंगे। ग्रामीणों ने कहा कि लगभग दो वर्ष पहले युधिष्ठिर पट्टी-कल्होरा मार्ग पर बोल्डर डाल कर छोड़ा गया है। जिसका निर्माण आज तक नहीं हो सका। इससे आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। लोगों के आवागमन में भारी समस्याएं हो रही हैं। उच्चाधिकारियों से सड़क निर्माण की मांग की थी और प्रदेश के मुख्यमंत्री के जनसुनवाई पोर्टल पर भी इसकी शिकायत दर्ज कराई गई। जिसका निस्तारण करते हुए बजट एलाट करने का पत्रक नेट पर डाल दिया गया है। लोगों ने बताया कि बजट के बाद भी अभी तक निर्माण शुरू नहीं हो सका है। इस सड़क पर कोई भी कार्य पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा शुरू नहीं किया गया है। इसी मार्ग पर शारदा सहायक खंड 32 नहर पर सड़क पर आवागमन के लिए बना पुल लगभग 10 साल से क्षतिग्रस्त है। ग्रामीणों के द्वारा बार बार इसकी शिकायत विभाग के उच्चाधिकारियों से की जा रही है। पुल पर सिंचाई विभाग द्वारा कई बार रोक बनवाकर अपने कर्तव्यों की इतिश्री कर ली गई लेकिन उसका कोई ठोस हल नहीं निकल सका। इस समय सिंचाई विभाग द्वारा पुल के दोनों तरफ पांच-पांच फुट के गड्ढे रोक के लिए बनवाए गए हैं। जिसके कारण लोगों को लगभग पांच किमी घूमकर जाना पड़ता है। पुल इस कदर जर्जर हो गया है किसी भी समय यह जमींदोज हो सकता है और बड़ी घटना घट सकती है। समाजसेवी लक्ष्मी चौबे के नेतृत्व में ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन कर 15 दिन का अल्टीमेटम दिया है और एक हफ्ते बाद ग्रामीण डीएम से मिलकर अपनी समस्या रखेंगे। अगर इस पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया तो ग्रामीण भूख हड़ताल पर बैठेंगे। इस संबंध में पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड के अवर अभियंता पीएन यादव ने बताया कि सड़क निर्माण के लिए पैसा आ चुका है शीघ्र ही इसका निर्माण शुरू कर दिया जाएगा। इस दौरान सिरताज, गुलाम मोहम्मद, प्रेमचंद यादव, राम अचल सिंह, धर्मेंद्र, अमृत लाल यादव, मिट्ठू प्रजापति, लाल बिहारी, श्रीराम यादव, शिवनाथ, हौसला आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed