फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   दो विद्यालयों के मान्यता प्रत्याहरण की कार्रवाई शुरू

दो विद्यालयों के मान्यता प्रत्याहरण की कार्रवाई शुरू

Mon, 17 Dec 2018 11:53 PM IST
Updated Mon, 17 Dec 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
दो विद्यालयों के मान्यता प्रत्याहरण की कार्रवाई शुरू
आजमगढ़। ग्राम समाज की जमीनों पर बने दो विद्यालयों की मान्यता समाप्त करने की कार्रवाई शुरू हो चुकी है। इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक ने पत्र क्षेत्रीय सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद यूपी बोर्ड वाराणसी को भेज दी है। जबकि एक विद्यालय के प्रबंधक को नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

जिले में प्राथमिक और माध्यमिक स्तर के लगभग आधा दर्जन से अधिक विद्यालय ग्राम समाज की जमीन पर बने हैं। जो मुख्य राजस्व अधिकारी आलोक कुमार द्वारा बेसिक शिक्षा विभाग और माध्यमिक शिक्षा विभाग को उपलब्ध कराई गई सूची से स्पष्ट हो चुका है। इस सूची में शामिल माध्यमिक विद्यालयों पर कार्रवाई करते हुए जिला विद्यालय ने जिले के चार विद्यालयों को नोटिस जारी किया। इसमें केवी इंटर कालेज मार्टीनगंज, बिंदेश्वरी इंटर कालेज तुलसीनगर फूलपुर, दुर्गाजी चिल्ड्रेन सिटी इंटर कालेज रानी की सराय और विज्ञानांबुज इंटर कालेज उबारपुर शामिल थे। इनमें से केवी इंटर कालेज मार्टीनगंज और विंदेश्वरी इंटर कालेज तुलसीनगर फूलपुर को हाईकोर्ट से स्टे मिला हुआ है। दोनों विद्यालयों के प्रबंधकों ने जिसके अभिलेख जिला विद्यालय निरीक्षक को उपलब्ध कराए लेकिन दो विद्यालयों दुर्गाजी चिल्ड्रेन सिटी इंटर कालेज रानी की सराय और विज्ञानांबुज इंटर कालेज उबारपुर ने नोटिस का जवाब नहीं दिया और न ही कोई अभिलेख प्रस्तुत किया। इस पर जिला विद्यालय निरीक्षक डा. वीके शर्मा ने दोनों विद्यालयों की मान्यता समाप्त करने के लिए क्षेत्रीय सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद यूपी बोर्ड वाराणसी को पत्र भेज दिया है।
विज्ञापन



आजमगढ़। जिले के नोडल अधिकारी और प्रमुख सचिव नितिन रमेश गोकर्ण 22 नवंबर को जनपद आए थे। उन्होंने कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ हुई समीक्षा बैठक में ग्राम समाज की भूमि पर बने विद्यालयों की मान्यता समाप्त करने का निर्देश दिया था। साथ ही मुख्य राजस्व अधिकारी को ऐसे विद्यालयों की सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन



केवी इंटर कालेज और विंदेश्वरी इंटर कालेज को लगभग 1956 के समय से ही मान्यता प्राप्त है। दोनों विद्यालयों को हाईकोर्ट से स्टे मिला हुआ है। चिल्ड्रेन सिटी और विज्ञानांबुज की ओर से अभी तक अपना पक्ष नहीं रखा गया है। सुनने में आया है कि इन लोगों ने भी राजस्व परिषद से स्टे ले रखा है लेकिन अभी तक हमें नहीं मिला। इसलिए इनकी मान्यता समाप्त करने के लिए क्षेत्रीय सचिव को पत्र भेजा गया है। वहीं, शिवपुर स्थित श्री दुर्गाजी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रकरण में भी नोटिस जारी करने का निर्देश दिया गया है। - डा. वीके शर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed