{"_id":"5bdc9075bdec22342b7f9cc3","slug":"111541181557-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नई सूची की जांच को धमकी केंद्रीय टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नई सूची की जांच को धमकी केंद्रीय टीम
Updated Fri, 02 Nov 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। शौचालय निर्माण में बेसलाइन सर्वे से छूटे लाभार्थियों की सूची तैयार की जा रही है। इस सूची को लेकर अचानक पहुंची केंद्रीय टीम ने शुक्रवार को जनपद के चार गांवों का दौरा किया और सूची की जांच में। जांच में कुछ गड़बड़ियां मिलीं हैं। अब टीम द्वारा शनिवार को लालगंज और पल्हना ब्लॉक के गांवों में सूची की जांच की जाएगी। जनपद में 2011 में हुए बेसलाइन सर्वे में चयनित किए गए लाभार्थियों को शौचालय बनाने के साथ ही इस सर्वे से छूटे हुए लाभार्थियों के चयन का कार्य तेजी से किया जा रहा है। इसकी आनलाइन फीडिंग भी की जा रही है। इस फीडिंग की गई सूची को लेकर शुक्रवार को केंद्रीय टीम जनपद में धमक गई। टीम ने सबसे पहले आजमगढ़ विकास खंड के चांदपार, उसके बाद हरैया विकास खंड के बनकटा, बिलरियागंज विकास खंड के ककरहा दुलार और पल्हनी विकास खंड के बलरामपुर गांव में नई सूची में शामिल लोगों की जांच की। जांच में टीम ने कई स्थानों पर गड़बड़ी पकड़ी। कहीं दो मंजिला मकान वालों को भी शौचालय के पात्रों की सूची में डाला गया था। तो कहीं पर सास को शौचालय पूर्व में ही मिला अब बहू को भी शौचालय के लिए पात्र बताते हुए सूची में उसका नाम जोड़ दिया गया। जांच के बाद टीम रुकी हुई है जो शनिवार को लालगंज और पल्हना विकास खंड में भी नई सूची की जांच करेगी। टीम के साथ मुख्य विकास अधिकारी कमलेश कुमार सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी आनंद प्रकाश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन