{"_id":"5af9d4d74f1c1b1b5e8b47e0","slug":"111526322391-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रैंक लाने वाले छात्र और कराते के छात्र हुए सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रैंक लाने वाले छात्र और कराते के छात्र हुए सम्मानित
Updated Mon, 14 May 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रहमत नगर हर्रा की चुंगी स्थित हुदा मिल्ली स्कूल में सोमवार को प्रतिभा सम्मान समरोह का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के अध्यक्ष डा.जावेद अख्तर और प्रबंधक डा. कमालुद्दीन ने यूनिफाइड कौंसिल हैदराबाद की परीक्षा में नेशनल लेबल पर 36वां स्टेट लेवल पर 20वां और स्टेट लेवल पर एक सौवां स्थान प्राप्त करने वाले विद्यालय के वाले छात्र-छात्रा और कराते एसोसिएशन आजमगढ़ द्वारा जूडो कराते प्रतियोगिता में सम्मान पाने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया।
अध्यक्ष ने बताया कि सुखदेव पहलवान स्टेडियम में कराते एसोसिएशन आजमगढ़ द्वारा दो दिवसीय जूडो- कराते प्रतियोगिता का आयोजन 10,11 मई को किया गया था। जिसमें विद्यालय के सात छात्रों ने प्रतिभाग किया था। कक्षा सात के युसुफ बारी, कक्षा छह के मोहम्मद शीश और कक्षा पांच के अबु बकर ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया। कक्षा छह के मुसब अहमद, कक्षा सात के मोहम्मद अशहम, कक्षा पांच के मोहम्मद जैद ने सिल्वर मेडल प्राप्त किया और कक्षा छह के शेख होमैद ने कास्य पद प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। इस अवसर पर प्रबंध कमेटी के आलम, डा. अब्दुल वाहिद अली, डा. फखरे आलम, डा. अमीर आलम, डा. अकील अहमद, हसीम नोमानी, मोहम्मद मोअज्जम, जफरुल्लाह आजमी आदि मौजूद रहे। ब्यूरो