फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   दिव्यांगों की समस्याओं को लेकर एडीएम गंभीर

दिव्यांगों की समस्याओं को लेकर एडीएम गंभीर

Fri, 23 Mar 2018 12:23 AM IST
Updated Fri, 23 Mar 2018 12:23 AM IST
विज्ञापन
दिव्यांगों की समस्याओं को लेकर एडीएम गंभीर
आजमगढ़। मेंहनगर में मंगलवार को हुए दिव्यांगों के प्रदर्शन को एडीएम प्रशासन लवकुश त्रिपाठी ने गंभीरता के साथ लिया है। उन्होंने गुरुवार को अपने कार्यालय में समाज कल्याण, आवास, जिला पूर्ति आदि विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को तलब किया। उन्होंने सभी को निर्देशित किया कि कैंप लगाकर विकलांगों की सारी समस्याओं का निदान करें।
विज्ञापन

मंगलवार को मेंहनगर तहसील परिसर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर दिव्यांग आवास, पेंशन आदि सुविधाओं को लेकर धरने पर बैठ गए थे। तहसील के अधिकारियों ने उन्हें समझाने का प्रयास किया लेकिन वह जिलास्तरीय अधिकारियों के आने पर ही धरना समाप्त करने की मांग पर अड़े रहे। जिलाधिकारी के निर्देश पर एडीएम प्रशासन लवकुश त्रिपाठी मौके पर पहुंचे और तीन दिन में उनकी समस्याओं के निदान का आश्वासन दिया। गुरुवार को उन्होंने दिव्यांगों की समस्याओं से संबंधित सभी विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को तलब किया। उन्होंने सभी को निर्देशित किया कि वह कैंप लगाकर दिव्यांगों को राशन कार्ड, पेंशन, आवास आदि की सुविधाओं से आच्छादित करें। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि इस मामले में दोबारा किसी प्रकार की शिकायत नहीं आनी चाहिए। इसलिए सभी लोग कैंप बैठकर दिव्यांगों की समस्याओं का समाधान करें। क्योंकि दिव्यांगों की मांगें जायज हैं वह उन्हें सरकार द्वारा प्रदत्त सारी योजनाओं का लाभ हर हाल में मिलना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed