{"_id":"5aaff93a4f1c1ba9758b658e","slug":"111521482042-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्यारोपियों की गिरफ्तारी को डीजीपी से लगाई गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्यारोपियों की गिरफ्तारी को डीजीपी से लगाई गुहार
Updated Mon, 19 Mar 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। बरदह थाना क्षेत्र के असवनिया गांव में हुए युवक की हत्या के मामले में पिता ने डीजीपी को पत्रक भेज कर न्याय की गुहार लगाई है।
गांव में ही आयोजित किसी वैवाहिक समारोह में शामिल होने गए असवनिया गांव निवासी अजीत की लाश 8 मार्च को गांव के ही एक कुएं से बरामद हुई थी। उसके पिता श्यामा यादव ने गांव के ही दो व्यक्तियों मुकेश सिंह उर्फ पिंटू सिंह पुत्र स्व. त्रिभुवन सिंह और अमित यादव पुत्र जियालाला यादव के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने मुकेश को हिरासत में लिया और दो दिनों तक थाने पर बैठाने के बाद छोड़ दिया। अब नामजद आरोपी साक्ष्य मिटाने में जुटे है और लगातार जानमाल की धमकी भी दे रहे है। श्यामलाल का आरोप है कि बरदह थाने पर शिकायत के बाद भी पुलिस मौन साधे हुए है। जिला स्तर पर भी अधिकारियों को कार्रवाई की मांग को लेकर पत्रक दिया, इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। पुत्र की हत्या से व्यथित वृद्ध पिता श्यामा यादव को जब एसपी दरबार और बरदह थाना पुलिस से मदद नहीं मिली तो उसने 17 मार्च को डीजीपी के नाम पत्रक भेज कर न्याय की गुहार लगाई है। ब्यूरो