{"_id":"5a88701a4f1c1b9f268ba9bf","slug":"111518891034-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे को दावत दे रही पुल की टूटी रेलिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे को दावत दे रही पुल की टूटी रेलिंग
Updated Sat, 17 Feb 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सगड़ी। तहसील क्षेत्र के जीयनपुर बाजार में स्थित सती पोखरा के पास बने पुल की रेलिंग काफी दिनों से टूटी हुई है। जिसके चलते पुल पर कई हादसे भी हो चुके है, फिर भी संबंधित विभाग पुल की टूटी रेलिंग को नहीं ठीक करा रहा है। पुल की टूटी रेलिंग ठीक कराने को लेकर बाजार वासियों ने कई बार पत्रक भी दिया लेकिन अब तक कार्य न होने से लोग आक्रोशित है।
आजमगढ़-गोरखपुर मुख्य मार्ग पर स्थित जीयनपुर कस्बा के सती पोखरा के पास पुल बना हुआ है। इस पुल की रेलिंग काफी दिनों से टूटी हुई है। इस पुल से होकर प्रतिदिन हजारों की संख्या में छोटे-बड़े वाहन गुजरते है। अधिकारी और मंत्रियों के लिए भी यह मुख्य मार्ग है और आये दिन उनका भी इस पुल से आना जाता होता है, लेकिन किसी का भी ध्यान पुल की टूटी हुई रेलिंग की तरफ नहीं जा रहा है। कुछ माह पूर्व इस पुल पर हुए हादसे में महिला की मौत भी हो गई थी। इतना ही नहीं पुल की टूटी रेलिंग के मरम्मत की मांग को लेकर बाजार वासियों ने कई बार उच्चाधिकारियों व संबंधित विभाग का ध्यान भी आकृष्ट कराया लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ। लोगों का कहना है कि लगता है संबंधित विभाग को किसी बड़े हादसे का इंतेजार है।