{"_id":"5a7de3494f1c1b8e238b79ab","slug":"111518199625-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यक्तिगत व्यवसाय प्रतिनिधियों ने डीएम को सौपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यक्तिगत व्यवसाय प्रतिनिधियों ने डीएम को सौपा ज्ञापन
Updated Fri, 09 Feb 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। व्यक्तिगत व्यवसाय प्रतिनिधि ने शुक्रवार को स्टेट बैंक द्वारा हाई कोर्ट के स्थगन आदेश का पालन नहीं किए जाने के मामले को लेकर जिलाधिकारी को हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन सौपा और उचित कार्रवाई किए जाने की मांग की।
व्यवसाय प्रतिनिधि राजनरायन शर्मा, रमाशंकर शर्मा, गणेश मौर्य, फिरोज अहमद, बलवंत सिंह, कोमल यादव ने बताया कि वित्तीय समावेश योजना के अंतर्गत भारतीय स्टेट बैंक द्वारा 2010 से पूरे जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में जनता को वित्तीय सेवा प्रदान करने के लिए हम सभी को नियुक्त किया गया था। आज भी व्यक्तिगत व्यवसाय प्रतिनिधि अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे है। स्टेट बैंक द्वारा जब यह बताया गया कि हमारे एग्रीमेंट खत्म कर दिए गए तो हम लोग हाई कोर्ट की शरण में गए। हाईकोर्ट ने 31मार्च2018 तक का स्थगन आदेश दिया है। इसके बावजूद भी हमारे कोड नंबर बंद कर काम करने से रोक दिया गया। व्यवसाय प्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी से उचित कार्रवाई किए जाने की गुहार लगाई है। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर हमारी मांग को नहीं माना गया तो 12 फरवरी को स्टेट बैंक के पास धरना प्रदर्शन करेंगे।