फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   भंवरनाथ को पिकनिक स्पाट बनाने की कवायद में जुटा एडीए

भंवरनाथ को पिकनिक स्पाट बनाने की कवायद में जुटा एडीए

Wed, 31 Jan 2018 11:53 PM IST
Updated Wed, 31 Jan 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
भंवरनाथ को पिकनिक स्पाट बनाने की कवायद में जुटा एडीए
आजमगढ़। जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह के निर्देश पर आजमगढ़ विकास प्राधिकरण द्वारा भवरनाथ मंदिर के बगल में स्थित पोखरे को पिकनिक स्पाट के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके क्रम में जिलाधिकारी के निर्देश पर एसडीएम सदर द्वारा उक्त पोखरे और जमीन का निरीक्षण कर मानचित्र प्राधिकरण को उपलब्ध करा दिया गया है। लेकिन समझ में न आने के कारण अब प्राधिकरण और तहसील प्रशासन एक साथ उक्त स्थल का निरीक्षण कर मौके का सीमांकन करेगा इसके बाद प्राधिकरण कार्य की रूप रेखा तैयार करेगा।
विज्ञापन

जिले में कोई भी ऐसी कोई जगह नहीं है जहां कोई व्यक्ति छुट्टी के दिन अपने परिवार के साथ समय व्यतीत कर सके। इसके कारण छुट्टियों के दिन लोगों को घरों में रहकर या दूसरे शहरों की सैर कर व्यतीत करना होता है। जिसे देखते हुए जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने नगर से सटे भवरनाथ मंदिर के पास स्थित पोखरे को पिकनिक स्पाट के रूप में विकसित करने का निर्णय लिया है। उन्होंने इस कार्य का जिम्मा आजमगढ़ विकास प्राधिकरण को सौंपा है। मंदिर के सामने स्थित तालाब को बोटिंग लायक बनाया जाएगा। इसके चारों ओर से वाकिंग पाथ बनेगा। पार्क का सौंदर्यीकरण होगा। उन्होंने एसडीएम सदर को निर्देशित किया है कि पोखरे का चिन्हांकन कर उसकी रिपोर्ट एडीए को उपलब्ध कराएं। उनके इस निर्देश पर तहसील परिसर से प्राधिकरण को पोखरे की जमीन का एक मानचित्र एडीए को उपलब्ध कराया गया है। लेकिन एडीए के एई का कहना है कि उनके द्वारा मानचित्र में जमीन का चिह्नांकन नहीं किया गया है। जिसके कारण कार्ययोजना बनाने में परेशानी हो रही है। अब एडीए से राजस्व कर्मियों के साथ मोके पर जाकर जमीन का चिह्नांकन करने की तैयारी में है।
विज्ञापन

0000000
सदर तहसील से जो मानचित्र उपलब्ध नहीं कराया गया है कि पोखरे के अगल-बगल कितनी जमीन है। जिसके कारण कार्ययोजना तैयार करने में परेशानी हो रही है। इसलिए एसडीएम से वार्ता की गई है राजस्व कर्मियों के साथ मौके पर जाकर जमीन का चिह्नांकन किया जाएगा इसके बाद ही इसकी कार्ययोजना तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

देवबचन राम, एई एडीए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed