{"_id":"5a2edd434f1c1b86698c105e","slug":"111513020739-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटे का प्रस्ताव स्थगित होने पर सेक्रेटरी को घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटे का प्रस्ताव स्थगित होने पर सेक्रेटरी को घेरा
Updated Tue, 12 Dec 2017 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मार्टिनगंज। तहसील क्षेत्र के आम गांव में 11 दिसंबर को कोटे का प्रस्ताव प्रधान के अस्वस्थ होने के कारण प्रस्ताव 26 तक स्थगित किए जाने की सूचना देने गए ग्राम पंचायत अधिकारी को ग्रामीणों ने घेर लिया। निर्धारित तिथि के बारे में लिखकर देने पर मामला शांत हुआ।
आम गांव में रामदुलार यादव की कोटे की दुकान नवंबर माह में ग्राम प्रधान की शिकायत पर निरस्त कर दी गई थी। जिला पूर्ति अधिकारी के निर्देश पर सहायक विकास अधिकारी पंचायत की ओर से 11 को कोटे के प्रस्ताव की तिथि निश्चित की गई थी। ग्राम प्रधान कृष्णावती सिंह के अस्वस्थ होने के कारण प्रस्ताव 26 तक स्थगित कर दिया गया। इससे ग्रामीण आक्रोशित हो गए और ग्राम पंचायत अधिकारी मानस राय को घेर लिया। खंड विकास अधिकारी को बुलाने के लिए कहा। खंड विकास अधिकारी प्रेमचंद राम ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया। ग्रामीणों ने निर्धारित तिथि के बारे में लिखित मांगा। सहायक विकास अधिकारी पंचायत प्रमोद कुमार सिंह की ओर से लिखित में ग्रामवासियों को अवगत कराया गया। इसके बाद मामला शांत हुआ।