{"_id":"5a22ecea4f1c1b9f678bf10e","slug":"111512238314-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नारा-ए-तकबीर और नार-ए- रिसालत से गूंजी फिजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारा-ए-तकबीर और नार-ए- रिसालत से गूंजी फिजा
Updated Sat, 02 Dec 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। सीरत कमेटी जामा मस्जिद के नेतृत्व में जश्ने ईदमिलादुन्नबी का त्योहार शनिवार को अकीदत के साथ मनाया गया। अंजुमनों ने नातिया कलाम पेश कर हजरत मोहम्मद साहब को याद किया। इस दौरान नारा-ए-तकबीर और नारा-ए-रिसालत की सदा से फिजा गूंज उठी।
ईदमिलादुन्नबी के त्योहार पर सभी अंजुमनें पहाड़पुर स्थित निस्वां स्कूल में एक बजे से एकत्र हुई शुरु हुई। करीब दो बजे नातिया कलाम पढ़ते हुए रवाना हुई। जुलूस शिब्ली कॉलेज से पहाड़पुर पहुंचा। वहां से चकला पहाड़पुर आने पर अंजुमन गुलशने रसूल तकिया की तरफ से अंजुमनों द्वारा नातिया कलाम पेश किए गए। अंजुमनों को अतिथि पूर्व ब्लाक प्रमुख विजय यादव, सपा के वरिष्ठ नेता परेवज अहमद, अभिषेक जायसवाल, पहाड़पुर सभासद शहजाद कुरैशी ने पुरस्कार दिया। अंजुमनों का जुलूस चकला पहाड़पुर से होता हुआ तकिया, कोट, टेढिय़ा मस्जिद, जमातुर्रशाद, गुलामी का पुरा होते हुए बाजबादुर से राजा साहब का किला होते कोट चौराहा पहुंचा, जहां अंजुमनों को कोट अंजुमन ने पुरस्कार दिया। अंजुमनों का जुलूस कोट चौराहे से होता हुए पुरानी कोतवाली, मुख्य चौक से सब्जी मंडी, कटरा, बदरका होता पानी की टंकी से जामा मस्जिद पर जाकर देर रात का समाप्त हुआ। ईदमिलादुन्नबी के मौके पर कोट, टेढिय़ा मस्जिद, तकिया, पहाड़पुर पर भब्य सजावट की गई थी। जुलूस में अंजुमन आशिकाने रसूल, अंजुमन हबीबिया शेखपुरा, अंजुमन अनवारुल कुरआन, अंजुमन जानिशारे खैरुल बसर मातबरगंज, अंजुमन बरकातिया जालंधरी, अंजुमन फराशटोला, अंजुमन फिदायने मुस्तफा पहाड़पुर, अंजुमन टेढिय़ा मस्जिद, अंजुमन कुंदीगढ़, अंजुमन गौसिया बाजबहादुर शामिल रही। जुलूस की सुरक्षा के लिए पहाड़पुर चौकी, कोतवाली पुलिस और महिला पुलिस तैनात रही।
सगड़ी संवाददाता के अनुसार सगड़ी तहसील क्षेत्र के नगर पंचायत जीयनपुर के कुरैश नगर से बारह रबीउल अव्वल का जुलूस हर्षोल्लास के साथ निकाला गया। जुलूस लद्दा शाह के मजार पर हाजिरी देने के बाद चुनुगपार होते हुए विभिन्न मुहल्ले का भ्रमण करते हुए जीयनपुर चौक पहुंचा। जहां पर अंजुमन टांडा द्वारा नात पाक पढ़े गए। इसके बाद जुलूस जीयनपुर चौक से होते हुए नूरी मस्जिद के पास पहुंचा विभिन्न वार्डो भ्रमण करते हुए पुन: कुरैश नगर पहुंचा। इस दौरान जुलूस की सुरक्षा के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किए गए थे। इस दौरान वाहनों का मार्ग परिवर्तन किया गया था। आजमगढ़ की तरफ से आने वाले वाहनों को अंजान शहीद से पकवा इनार, मनिकाडीह,रजादेपुर होते हुए गोरखपुर जा रहे थे। इसी प्रकार गोरखपुर से आने वाले वाहन रजादेपुर, मनिकाडीह, पकवा इनार, अंजान शहीद होते आजमगढ़ जा रहे थे। लालगंज संवाददाता के अनुसार देवगांव बाजार में रियाजुद्दीन खान के नेतृत्व में अंजुमनों ने जुलूस निकाला। यह जुलूस पूरे देवगांव बाजार का चक्रमण करते हुए देव गांव बाजार से पश्चिम तरफ स्थित मजार पर जाकर समाप्त हुआ।
विज्ञापन
नाते पाक का नजराना पेश किया
अमिलो/मुबारकपुर। कस्बे और आसपास के ग्रामीणांचलों में शनिवार को मुस्लिम समुदाय के लोगों ने हजरत मुहम्मद मुस्तफा सल्ल. के यौमे विलादत पर जश्ने ईद मिलादुन्नबी का जुलूस धूमधाम से निकाला गया। अकीदत और एहतेराम के साथ अकीदतमंदों ने जुलूस निकाल कर नाते पाक का नजराना पेश किया। मुबारकपुर नगर में अंजुमन एहले सुन्नत और अशरफी दारूल मुताअला की ओर से जश्ने ईद मिलादुन्नबी का जुलूस निकाला गया। जुलूस मदरसा अशरफिया मिस्बाहुल ओलूम के मुख्य द्वार सेे नाते पाक का नजराना पढ़ते हुए भ्रमण किया। इस दौरान 21 अंजुमनों ने नाते पाक का नजराना पेश किया। जुलूस रात में सब्जी मंडी कदम रसूल पर पहुंच कर सम्पन्न हो गया। इस मौके पर मुफ्ती निजामुद्दीन, हाजी मुहम्मद मजहर अंसारी, सरबराहे आला अब्दुल हफीज, मौलाना नईमुद्दीन अजीजी, हाजी महमूद अख्तर नोमानी, हाजी असरारूल हसन अंसारी मौजूद थे।
शाहगढ़ में भी निकला जुलूस
अमिलो। सठियांव ब्लाक की ग्राम पंचायत शाहगढ़ में शनिवार को मुस्लिम समुदाय के लोगों ने जश्ने ईद मिलादुन्नबी का जुलूस निकाला गया। जामा मस्जिद से सुबह आठ बजे से जूलूस कदीमी रास्तों से पूरे गांव से गुजरा। पूरे क्षेत्र में यौमे विलादत हजरत मुहम्मद मुस्तफा सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के अवसर पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने काफी बढ़चढ कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर मुख्य रूप से हाफिज फजलेहक, अफ्फान, बेलाल आजमी, इसरार अहमद, राशिद, मुश्ताक, इम्तेयाज, राजू, हमीद, सकील, अंसारुल, हनीफ, दिलशाद, अबरार व महताब आदि लोग शामिल रहे।
जश्न में डूबा निजामाबाद
निजामाबाद। नगर में शनिवार को पैगंबर इस्लाम हजरत मोहम्मद सल्ल. की यौमे विलादत पर ईद मिलादुन्नबी का जश्न मनाया गया और जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाई गई। धार्मिक नारों से कस्बा गूंजता रहा। जुलूस पुराना चौक से होते हुए मदरसा कंजुल ईमान आकर समाप्त हुआ। अंजुमनों ने जगह-जगह रुक कर नाते पाक पढ़ी। नारे तकबीर नारे रिसालत, पत्ती-पत्ती, फूल-फूल या रसूल या रसूल, सरकार की आमद मरहबा... आदि नारे बुलंद होते रहे। जुलूस को संबोधित करते हुए कारी शकील ने कहा कि इंसानियत की धर्म है इस्लाम है। मुस्लिम वेलफेयर सोसाइटी के सदर मोहम्मद नदीम ने सभी को मुबारकबाद दी। अब्दुल रज्जाक मिस्बाही, हाफिज सरफराज, हाफिज लुकमान, अकबर कुरैशी, मो. अयूब, मो. शब्बीर, मो. रशीद, मो. खालिद, मो. इस्लाम उपस्थित थे।