फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   पोखरे की नीलामी रोकने को डीएम से मिले ग्रामीण

पोखरे की नीलामी रोकने को डीएम से मिले ग्रामीण

Wed, 30 Aug 2017 06:08 PM IST
Updated Wed, 30 Aug 2017 06:08 PM IST
विज्ञापन
पोखरे की नीलामी रोकने को डीएम से मिले ग्रामीण
अंबारी। फूलपुर तहसील के बूढ़ापुर गांव के सार्वजनिक पोखरे की नीलामी से ग्रामीणों में रोष है। मंगलवार को ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मुलाकात की और ज्ञापन सौंप नीलामी रुकवाने की मांग की। इस पर डीएम ने फूलपुर एसडीम को फोन कर नीलामी रुकवाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र के भाजपा नेता दिनेश जायसवाल, प्रधान राजपति यादव, प्रधान योगेंद्र चौहान, हवलदार चौहान, प्रवेश चौहान, राम जीत यादव, राधेश्याम, उमेश जायसवाल, विजय बहादुर चौहान, प्रेमचंद ने बताया कि फूलपुर तहसील क्षेत्र के बूढ़ापुर कुतुबअली गांव का गाटा संख्या 47 जो सरकारी अभिलेखों में ग्रामसभा का पोखरा दर्ज है। लगभग दसों बीघे में फैला हुआ है। पोखरा क्षेत्र के गद्दोपुर, बूढ़ापुर, मलगांव, बिहटा, चकधरना गांव के सरहद पर है। जिसमे संबंधित गांवों के पशु-पक्षी पानी पीते है और नहलाते हैं। साथ बूढ़ापुर गांव का सावर्जनिक मेला भी उक्त पोखरे पर लगता है। विगत 25 अगस्त को ग्राम प्रधान राजपति यादव को कही से ज्ञात हुआ कि लेखपाल व संबंधित अधिकारी उक्त पोखरे का मत्स्य पालन के लिए नीलामी करने जा रहे है। इसी के विरोध में मंगलवार को ग्रामीण फूलपुर तहसील पहुंचे और नीलामी निरस्त करने की मांग करने लगे। जब तहसील से संतोषजनक आश्वासन नहीं मिला तो मंगलवार को ग्रामीण जिलाधिकारी से मिले और नीलामी निरस्त करने की मांग का प्रार्थना-पत्र दिया। ग्रामीणों के गुस्से को देखते हुए डीएम ने उप जिलाधिकारी फूलपुर को फोनकर नीलामी रोकने का आदेश दिया। तब जाकर ग्रामीण शांत हुए। ग्रामीणों ने कहा कि यदि इस सार्वजनिक पोखरे की नीलामी हुई तो वह वृहद आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन


विकास कार्य न होने पर ब्लाक पर प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
जहानागंज। विकास कार्य न होने के विरोध में मंगलवार को धरमपुर गांव के ग्रामीणों ने जहानागंज ब्लाक पर प्रदर्शन किया। खंड विकास अधिकारी को संबोधित ज्ञापन एडीओ एसटी संपत राम को सौंप गांव का स्थलीय निरीक्षण करा विकास कार्य कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह ग्यारह बजे धरमपुर गांव के दर्जनों ग्रामीण जहानागंज ब्लाक मुुख्यालय पहुंचे और गांव में विकास कार्य न होने के विरोध में नारेबाजी शुरु कर दी। भारद नगर अध्यक्ष डा. राजीव पांडेय ने कहा कि हमारे गांव में आज तक कोई विकास कार्य नहीं कराया गया। जिससे ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि बारिश का मौसम चल रहा है। जलनिकासी की व्यवस्था न होने के कारण जगह-जगह जलभराव हो गया है। साथ ही जगह-जगह गंदगी है। जिससे संक्रामक रोग फैलने का खतरा है। वहीं गांव में सड़कों की हालत काफी खराब है। लोगों ने चेतावनी दी कि यदि मांग पूरी नहीं हुई तो वृहद आंदोलन करेंगे। बाद में खंड विकास अधिकारी को संबोधित ज्ञापन एडीओ एसटी संपत राम को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि ब्लाक से एक टीम भेजकर गांव का स्थलीय निरीक्षण कराया जाएगा। लोगों ने कहा कि यदि जल्द मांग पूरी न हुई तो इसकी शिकायत जिलाधिकारी से की जाएगी। इस अवसर पर अजय यादव, कैलाश, सर्वजीत, बाबूलाल, मुन्ना, कृपा राम, सुनील यादव, आशीष सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed