{"_id":"597244244f1c1bf3368b483f","slug":"111500660772-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समायोजन से पूर्व पदोन्नति से नौ सूत्री मांगों को लेकर धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समायोजन से पूर्व पदोन्नति से नौ सूत्री मांगों को लेकर धरना
Updated Fri, 21 Jul 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। समायोजन से पूर्व पदोन्नति, जुलाई की छात्र संख्या के आधार पर समायोजन सहित नौ सूत्री मांगों को लेकर शुक्रवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर धरना दिया।
धरने को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अनीता साइलेस ने कहा कि समायोजन की दोषपूर्ण नीतियों के चलते शिक्षकों में ऊहापोह है। पूरा जुलाई समायोजन की भेंट चढ़ गया। उन्होंने कहा कि समायोजन की प्रक्रिया आफ-लाइन होने के कारण शिक्षकों से धनउगाही की जा रही है। साथ ही छात्र संख्या के आंकड़ों में हेर-फेर करके समायोजन की सुचिता को भंग किया जा रहा है। जिसे संघ बर्दाश्त नहीं करेगा। मीडिया प्रभारी मनोज कुमार त्रिपाठी ने कहा कि 30 अप्रैल की छात्र संख्या के आधार पर समायोजन करना अव्यवहारिक है। उन्होंने कहा कि यदि हमारी मांगे पूरी नहीं होती है तो वृहद आंदोलन करेंगे। अध्यक्षता हरिराम यादव और संचालन कमलेश यादव ने किया। धरने में बृजेश कुमार यादव, रामप्रकाश सिंह, बृजभान यादव, दयाराम यादव, सूबेदार यादव, राजमिण मौर्य, अभय कुमार यादव, राम प्रताप चौहान, एजाज राशिद आदि शिक्षक मौजूद रहे।