{"_id":"596cfb614f1c1b60248b4706","slug":"111500314465-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंकों द्वारा लॉगिन न करने पर सीडीओ ने जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंकों द्वारा लॉगिन न करने पर सीडीओ ने जताई नाराजगी
Updated Mon, 17 Jul 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़ । फसल ऋण मोचन योजना के अंतर्गत जिले की 74 बैंक शाखाओं द्वारा लॉगिन न करने पर मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक सिंह ने नाराजगी जाहिर की। चेतावनी दी कि मंगलवार को 12.00 बजे तक लबित रहने वाले लॉगिन के बैंक शाखा प्रबंधकों के विरूद्ध कार्यवाही के लिए शासन को संस्तुति भेज दी जाएगी।
मुख्य विकास अधिकारी सोमवार को कृषि विभाग एवं बैंकों के जिला समन्वयकों की संयुक्त बैठकों को संबोधित कर रहे थें। उन्होने कहा कि 13 जुलाई को सभी बैंक शाखाओं को लॉगिन उपलब्ध करा दिया गया था। लेकिन अभी तक 74 शाखाओं द्वारा इसे न खोला जाना घोर लापरवाही दर्शाता है। उन्होंने बताया कि जिले में कुल 79409 किसानों का 293.230 लाख रुपये ऋण माफ करने का लक्ष्य है। इसमें सर्वाधिक 34589 यूनियन बैंक, 22424 काशी गोमती ग्रामीण संयुक्त बैंक, 7963 एसबीआई, 624 पीएनबी, 5472 इलाहाबाद बैंक 5472, बैंक ऑफ बड़ौदा 1565 तथा शेष अन्य बैंकों का है। लीड बैंक मैनेजर मनोज कुमार ने बताया कि 7854 किसानों का खाता विभिन्न बैंकों द्वारा फीड कर लिया गया है। इस कार्य को 22 जुलाई तक पूरा करना है। सभी बैंक इसको समय से पूरा करें, ताकि शासन को रिपोर्ट समय से भेजी जा सके। इस मौके पर उप निदेशक कृषि डा. आरके मौर्या, जिला कृषि अधिकारी डा. उमेश गुप्ता सहित विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि उपस्थित रहें।