{"_id":"3d1bc9015f13bcc1626bdc3d4b36d226","slug":"11-met-the-non-spot-inspection-stopped-salary-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निरीक्षण में 11 िमले गैर हाजिर, रोक दिया वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निरीक्षण में 11 िमले गैर हाजिर, रोक दिया वेतन
ब्यूरो अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Thu, 02 Jul 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने बुधवार को लालगंज, मुहम्मदपुर ब्लाक सहित पीएचसी मुहम्मदपुर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान 11 स्वास्थ्यकर्मी अनुपस्थित मिले। डीएम ने सभी का एक दिन का वेतन रोकने के साथ स्पष्टीकरण मांगा। बुधवार को जिलाधिकारी सुहास एलवाई लालगंज पहुंचे। इस दौरान उन्होंने ब्लाक का निरीक्षण किया। जहां सहायक लेखाकार विनोद कुमार सिंह, वरिष्ठ सहायक अजय राय अनुपस्थित मिले। उन्होंने राज्य वित्त आयोग के अंतर्गत कराए गए कार्यो से संबंधित पत्रावली का अवलोकन किया।
इसके बाद डीएम ने लोहिया ग्राम चयन से संबंधित पत्रावलियों को देखा। जिसमें अधिकारियों आैर कर्मचारियों के पदनाम की मोहर नहीं लगी मिली, केवल हस्ताक्षर किया पाया गया। जिस पर उन्होंने नाराजगी जताई। इसके बाद वह मुहम्मदपुर ब्लाक पहुंचे। जहां खंड विकास अधिकारी मोहम्मदपुर, एडीओ पंचायत रामबूझ सिंह, उर्दू अनुवादक रहमतुल्ला खां पत्र वाहक सुदामा देवी अनुपस्थित थी।
डीमए ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुहम्मदपुर का निरीक्षण किया गया। जहां निजाम अहमद, सुनील कुमार राय, मोहम्मद ईस्माइल, राममूर्ति यादव, सुनील कुमार रघुवंशी अनुपस्थित मिले। जिलाधिकारी ने अनुपस्थित अधिकारियों आैर कर्मचारियों का वेतन रोकने तथा स्पस्ष्टीकरण देने का निर्देश दिया। जबकि वहीं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुहम्मदपुर के नए भवन के निर्माण में ढ़िलाई बरतने पर कार्यदायी संस्था राजकीय निर्माण निगम बनारस ईकाई के विरूद्ध कार्यवाही का निर्देश मुख्य चिकित्साधिकारी को दिया।
विज्ञापन
िजलाधिकारी के औचक निरीक्ष्ाण से तमाम महकमों में अफरातफरी और हड़कंप का माहौल रहा। निरीक्षण के बाद डीएम के चले जाने पर कर्मचारियों ने एक दूसरे से मुलाकात कर चर्चा की।