फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   11 injured in separate road accidents

Azamgarh News: अलग-अलग सड़क हादसों में 11 हुए घायल

Tue, 26 Mar 2024 11:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Mar 2024 11:31 PM IST
विज्ञापन
11 injured in separate road accidents
बलरामपुर। होली के दिन सोमवार को जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में आधा दर्जन भर सड़क हादसे हुए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। घायलों में शामिल कई की हालत गंभीर है।
विज्ञापन

गंभीरपुर थाना क्षेत्र के बिंद्रा बाजार में सोमवार को अज्ञात वाहन की चपेट में आकर स्कूटी सवार नाजिम (25) निवासी गंगापुर थाना केराकत जिला जौनपुर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के समय वह शहर कोतवाली के कोट मुहल्ला किसी काम से जा रहा था। जीयनपुर कोतवाली के हरैया गांव के पास बाइक की चपेट में आकर साइकिल सवार हिमांशु (13) व शुभम 12 गंभीर रूप से घायल हो गए। कंधरापुर थाना के पचखोरा गांव के रास्ते पर बाइक की चपेट में आकर बाइक सवार दुर्गविजय (20) व चंद्रेश (18) घायल हो गए। इसी क्रम में कंधरापुर थाना के मंदुरी बाजार में ऑॅटो बाइक की टक्कर में बाइक सवार विशाल (20) निवासी गदनपुर घायल हो गया। शहर कोतवाली के कोलघाट बंधे पर मंगलवार को कार व ऑटो की टक्कर में ऑॅटो सवार रामध्वज 50, पाना देवी 45 निवासी कुकड़ीपुर, सोढई 65, खसरावती देवी 60 निवासी भरथही थाना सिधारी व निरहू गुप्ता 40 निवासी पटवध थाना बिलरियागंज घायल हो गए। घटना के समय ऑटो सवार किसी काम से नरौली जा रहे थे। सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed