फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   11 dozen injured in five incidents of assault

मारपीट की पांच घटनाओं में 11 दर्जन घायल

Fri, 10 Jun 2022 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jun 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
11 dozen injured in five incidents of assault
आजमगढ़। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में विभिन्न कारणों को लेकर हुई मारपीट की घटनाओं में 11 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पवई थाना के बसही अशरफपुर गांव में भूमि विवाद को लेकर बृहस्पतिवार की रात मारपीट हुई। जिसमें धंजू राम (55), शीला देवी (52), अच्छे लाल (62), मुकेश (22), धर्मेंद्र (22) व बृजेश (30) घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए सीएचसी पवई ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने धंजू, शीला व अच्छे लाल की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। शहर कोतवाली के गुरूटोला मुहल्ले में पानी भरने के विवाद में चाचा-भतीजा के मारपीट हो गई। जिसमें मो. साद (45) घायल हो गए। मुबारकपुर थाना के मिर्जापुर गांव में बहु के साथ आए लोगों ने मीना मौर्य (64) को मारपीट कर घायल कर दिया। महराजगंज थाना के मेवड़िया सरदहा बाजार में मनबढ़ों के हमले में कमला देवी (45) व कंचन राजभर (22) घायल हो गई। इसी क्रम में जीयनपुर कोतवाली के सालेपुर गांव में मनबढ़ो ने मारपीट कर संतोष सिंह (36) को घायल कर दिया। सभी घायलों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed