फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   11 cases of theft, dacoity revealed, 16 arrested

चोरी डकैती के 11 मामलों का एक मुश्त खुलासा, 16 गिरफ्तार

Fri, 31 Dec 2021 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 31 Dec 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
11 cases of theft, dacoity revealed, 16 arrested
आजमगढ़। लालगंज पुलिस ने डकैती, लूट व चोरी के चार गैंग को पकड़ते हुए एक साथ 11 मामलों का खुलासा किया। पुलिस ने कुल 16 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। साथ ही डेढ़ लाख नकद, एक लाख के जेवरात, कई मोबाइल व बाइक बरामद किए।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान एसपी सिटी शैलेंद्र लाल ने बताया कि लालगंज सर्किल पुलिस ने डकैतों के एक गैंग व लूट व चोरी के तीन गैंग के 16 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर 11 घटनाओं का खुलासा किया। बताया कि एसओ बरदह ने बिजौली गांव के पास मुठभेड़ में पांच बदमाशों को पकड़ा। जबकि दो अन्य मौके से भाग गए। पकड़े गए बदमाश डकैती की घटनाओं को अंजाम देते थे। पूछताछ में उन्होंने अपनेे नाम धर्मू गौड, मोन वनवासी, सोनू वनवासी, धर्मेंद्र, शिव प्रसाद बताया। इन पर पांच मुकदमे दर्ज हैं। फरार साथियों का नाम मैनू व टुनटुन बताया।
विज्ञापन

वहीं, देवगांव पुलिस ने बुढ़ऊ बाबा तिराहे से बाइक सवार चार बदमाशों को पकड़ा। इनके पास से पुलिस ने चोरी की तीन बाइक व चार मोबाइल बरामद किया। पकड़ गए अभियुक्तों में नैनेष यादव, शैलेश यादव, प्रमोद यादव व निलेश कुमार बताया। चारों अभियुक्त जौनपुर जिले के रहने वाले है। इसी क्रम में देवगांव कोतवाली पुलिस ने ही भीरा मोड़ से चोरी की दो बाइकों के साथ तीन अभियुक्तों को पकड़ा। अभियुक्तों ने अपना नाम अजय प्रजापति, अश्याक राय व अमित तिवारी बताया। यह सभी देवगांव कोतवाली क्षेत्र के ही रहने वाले हैं। वहीं देवगांव पुलिस ने ही चोरी की तीन मोबाइल के साथ तीन अभियुक्तों को लहुआं गांव के पास से पकड़ा। पूछताछ ने तीनों ने अपना नाम प्रदीप राजभर, अजय चौहान व मुख्तार राजभर बताया। सभी का पुलिस ने संबंधित धाराओं में चालान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed