फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   11.89 crores reached in 28 thousand farmers account

28 हजार किसानों के खाते में पहुंची 11.89 करोड़ की धनराशि

Sat, 24 Oct 2020 11:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2020 11:32 PM IST
विज्ञापन
11.89 crores reached in 28 thousand farmers account
आजमगढ़। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से बृहस्पतिवार बाढ़ प्रभावित 19 जिलों के किसानों के खाते में क्षतिपूर्ति की धनराशि ट्रांसफर करने के साथ ही जनपद के लगभग 28 हजार किसानों के खाते में 11.89 करोड़ की धनराशि पहुंच गई है। शासन से पहली सीधे किसानों के खाते में डीबीटी के माध्यम से भुगतान किया गया है।
विज्ञापन

घाघरा नदी की बाढ़ से देवरांचल के किसानों को प्रत्येक वर्ष नुकसान उठाना पड़ता है। इस बार भी बाढ़ से हुए नुकसान का आंकलन करने के बाद शासन से धनराशि आवंटन की मांग की गई थी। फसल क्षतिपूर्ति के लिए शासन की ओर से पिछले दिनों 15 करोड़ की धनराशि जनपद के लिए आवंटित की गई थी। चूंकि मुख्यमंत्री स्वंय किसानों के खाते में सीधे धनराशि भेजने वाले थे, इसलिए पिछले कुछ दिनों से किसानों की फीडिंग आदि का कार्य तेजी से किया जा रहा है। बृहस्पतिवार को लगभग 28 हजार किसानों के खाते में 11.89 करोड़ की धनराशि भेजी गई है। इससे किसानों कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। एडीएम वित्त एवं राजस्व गुरु प्रसाद ने बताया कि धनराशि सीधे किसानों के खातों में स्थानांतरित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed