फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   11.50 crore composite grant received for council schools

परिषदीय विद्यालयों के लिए मिली 11.50 करोड़ कंपोजिट ग्रांट

Thu, 28 Jul 2022 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jul 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
11.50 crore composite grant received for council schools
आजमगढ़। शिक्षा के चातुर्दिक विकास के लिए जनपद को चालू शैक्षिक सत्र के लिए 11.50 करोड़ रुपये की कंपोजिट ग्रांट मिल चुकी है। शासन ने 26 जुलाई को धनराशि जिले पर भेजते हुए जानकारी बीएसए को दी है। बेसिक शिक्षा विभाग ने कंपोजिट विद्यालयों के सौंदर्यीकरण के लिए धनराशि आवंटित कर दी है। अब जल्द इन विद्यालयों की सूरत बदल जाएगी। धनराशि विद्यालयवार छात्र संख्या के आधार पर वितरित की जाएगी।
विज्ञापन

जिले में 2701 परिषदीय के लिए ग्रांट से पहली वरीयता स्वच्छता एवं हैंडवाशिंग पर रहेगी। स्वीकृत धनराशि में से 10 प्रतिशत स्वच्छता अभियान व कार्यक्रम पर खर्च होगी। विद्यालयों में मल्टीपल हैंडवाशिंग सिस्टम अथवा मल्टीपल हैंडवाशिंग सिस्टम में छात्र-छात्राओं की संख्या में के अनुरूप टोटियां स्थापित नहीं हैं। वहां यह राशि खर्च की जा सकेगी। शौचालय में टाइलीकरण, शुद्ध पेयजल के लिए हैंडपंप व सबमर्सिबल के पास पक्का प्लेटफार्म एवं सोख्ता गड्ढा का निर्माण अनिवार्य रूप से कराया जाएगा। रसोई घर में भोजन तैयार किए जाने व बर्तनों की साफ-सफाई के लिए जल आपूर्ति एवं जल निकासी की समुचित व्यवस्था कराई जाएगी। इसके साथ शिक्षण सहायक सामग्री के तहत सभी स्कूल कक्षा-कक्षा में गुणवत्ता युक्त व्हाइट, ग्रीन बोर्ड की उपलब्धता अनिवार्य रूप से कराएंगे। बीएसए अतुल कुमार सिंह ने बताया कि शासन से 11 करोड़ 54 लाख 65 हजार रुपये की कंपोजिट ग्रांट जारी की गई है जल्द तय मानकों के अनुसार सभी एसएमसी के खाते में भिजवा दिया जाएगा। ग्रांट का उपभोग केवल एसएमसी को करने का ही अधिकार होगा। कोई और इसमें हस्तक्षेप नहीं करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed