{"_id":"5c8fe804bdec2214130e5ea6","slug":"101552934916-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने बनाया हर्बल गुलाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने बनाया हर्बल गुलाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीआजमगढ़। लालगंज विकास खंड के मिर्जाआदमपुर के शक्ति आजीविका स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने आरारोट, फूलों, पत्तियों, शलजम और हल्दी के मिश्रण से हर्बल गुलाल तैयार किया है। सोमवार को महिलाओं ने डीएम शिवाकांत द्विवेदी के सामने इस गुलाल को प्रस्तुत किया। डीएम ने महिलाओं को प्रोत्साहित करने के लिए पांच हजार रुपये का चेक पुरस्कार स्वरूप प्रदान किया।
एक तरफ जहां पूरा बाजार केमिकल रंगों से पटा हुआ है। इन रंगों के प्रयोग से लोगों अनेक त्वचा संबंधी रोग हो रहे हैँ। कई लोग केमिकल रंगों के कारण अपनी आंखें तक खो देते हैं। वहीं केमिकल रंगों के प्रयोग को कम करने के लिए स्वयं सेवी संगठनों की महिलाओं ने आरारोट, फूलों, उनकी पत्तियों, शलजम और हल्दी के प्रयोग से हर्बल गुलाल तैैयार किया है। इन महिलाओं ने जब इसे डीएम के सामने प्रस्तुत किया तो डीएम ने उनके प्रयास की सराहना की और उन्हें प्रोत्साहन स्वरूप पांच हजार रुपये का चेक प्रदान किया। साथ ही वहां मौजूद अधिकारियों से उनसे गुलाल खरीदने की अपील की। डीसी एनआरएलएम बीके मोहन ने बताया कि महिलाओं ने आज 12000 रुपये के गुलाल की बिक्री की। डीएम की ओर से इस गुलाल को बाजार उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है जिसके लिए प्रयास किया जा रहा है।