फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   आत्मनिर्भर बनाने के लिए दिया महिलाओं को प्रशिक्षण

आत्मनिर्भर बनाने के लिए दिया महिलाओं को प्रशिक्षण

Sun, 20 Jan 2019 11:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jan 2019 11:59 PM IST
विज्ञापन
आत्मनिर्भर बनाने के लिए दिया महिलाओं को प्रशिक्षण
अहरौला। यूनियन ग्रामीण प्रशिक्षण संस्थान सरफुद्दीनपुर की तरफ से कंधरापुर बाजार के अंबेडकर भवन सभागार में राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत 35 महिलाओं को छह दिवसीय अगरबत्ती बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के बाद रविवार को सभी प्रशिक्षित महिलाओं को प्रमाण पत्र वितरित किया गया। संस्थान के निदेशक रामानन्द मिश्र ने बताया कि यहां स्वरोजगार मूलक लगभग 60 तरह के प्रशिक्षण दिए जाते हैं। इसमें सिलाई, कढ़ाई, ड्रेस डिजाइनिंग, ब्यूटी पार्लर, सॉफ्ट टॉय मेकिंग, डेयरी फार्मिंग, वर्मी कम्पोस्ट, मोटर ड्राइविंग, जैम-जेली, मुरब्बा बनाना, कंप्यूटर अकाउंटिंग, एग्री क्लीनिक, मोबाइल और टीवी रिपेयरिंग आदि प्रशिक्षण दिए जाते हैं। लाभार्थी को किसी भी प्रकार का कोई शुल्क जमा नहीं करना पड़ता है। इस मौके पर निदेशक रामानन्द मिश्र, हेमराज, तारकेशर राय, अजय कुमार गुप्ता, चंद्रेश पाठक, रीता, चंद्रकला, सुनीता, भानमती आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed