फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   जिले में 23 हजार किसानों का पंजीकरण, 3336 को मिला मुआवजा 1

जिले में 23 हजार किसानों का पंजीकरण, 3336 को मिला मुआवजा 1

Thu, 03 Jan 2019 12:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jan 2019 12:02 AM IST
विज्ञापन
जिले में 23 हजार किसानों का पंजीकरण, 3336 को मिला मुआवजा 1
आजमगढ़। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना 2016 में लागू की गई। इसमें किसान को आंशिक प्रीमियम देने और शेष प्रीमियम सरकार के वहन करने की व्यवस्था है। लेकिन योजना का लाभ किसानों को नहीं मिल पा रहा है। पिछली दो फसलों के लिए जिले में लगभग 2300 किसानों का बीमा किया गया। जिसमें 3366 किसानों को मुआवजा दिया गया। हर साल प्राकृतिक आपदा के चलते किसानों को काफी नुकसान उठाना पड़ता है। बाढ़, आंधी, ओले और तेज बारिश से उनकी फसल खराब हो जाती है। उन्हें ऐसे संकट से राहत देने के लिए केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना 13 जनवरी 2016 को शुरू किया। इसके तहत किसानों को खरीफ की फसल के लिए दो फीसदी प्रीमियम और रबी की फसल के लिये 1.5% प्रीमियम का भुगतान करना पड़ता है। सरकार ने कपास की फसल के बीमा का प्रीमियम प्रति एकड़ 62 रुपये, धान की फसल के लिए 505.86 रुपये, बाजरा के लिए 222.58 रुपये और मक्का के लिए यह 202.34 रुपये प्रति एकड़ निर्धारित किया। जिले में प्रधानमंत्री फसल बीमा के लिए टाटा एआईजी कंपनी को नामित किया गया है। इस कंपनी द्वारा पिछले दो फसली सीजन में लगभग 23 हजार किसानों का बीमा किया गया। इसके लिए कंपनी ने किसानों से 19 करोड़ 26 लाख रुपये का प्रीमियम जुटाया। इसके साथ ही कंपनी ने 3336 किसानों में फसल खराब होने पर 78 लाख रुपये का मुआवजा बांटा। वर्तमान में कितने किसानों का बीमा है इसकी जानकारी कंपनी के डिस्ट्रिक्ट मैनेजर के पास भी नहीं है। क्योंकि वर्तमान में 31 दिसंबर तक प्रीमियम काटने का कार्य चल रहा है। इसके पूरा होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
विज्ञापन


हरैया विकास खंड के बैदौली गांव निवासी किसान बृजेश यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री बीमा योजना के बारे में हमें जानकारी नहीं है। लगता है यह भी अन्य योजनाओं की तरह कागजों पर ही चल रहा है। किसान दिनेश कुमार पांडेय ने कहा कि प्रधानमंत्री बीमा योजना का लाभ हमको नहीं मिला और न ही मिलेगा। इसके लिए प्रयास किया गया लेकिन लाभ लेने से ज्यादा खर्च दौड़ने में लग गया।
विज्ञापन


इस बीमा में किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं है लेकिन इसके टर्म और कंडीशन के कारण किसानों को परेशानी हो रही है। वर्तमान में बीमित किसानों का प्रीमियम काटा जा रहा है। लेकिन यह सिर्फ उन्हीं किसानों का कटेगा जिनका आधार जुड़ा होगा। जिनका आधार नहीं जुड़ा होगा उनका प्रीमियम नहीं कटेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुनील श्रीवास्तव, डिस्ट्रिक्ट मैनेजर एआईजी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed