फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   क्रिसमस की पूर्व संध्या पर सेंटा क्लाज ने बच्चों में बांटे खिलौने

क्रिसमस की पूर्व संध्या पर सेंटा क्लाज ने बच्चों में बांटे खिलौने

Mon, 24 Dec 2018 11:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Dec 2018 11:55 PM IST
विज्ञापन
क्रिसमस की पूर्व संध्या पर सेंटा क्लाज ने बच्चों में बांटे खिलौने
आजमगढ़। वैसे को क्रिसमस मंगलवार को मनाया जाएगा। लेकिन विद्यालयों में इसकी पूर्व संध्या पर ही सेंटा क्लाज ने बच्चों में खिलौने और मिठाइयां बांटकर उनकी खुशी को दोगुना कर दिया। सेंटा क्लाज को देख बच्चों की खुशी का ठिकाना नहीं था। रोडवेज स्थित चर्च होली ट्रिनिटी में भी क्रिसमस की तैयारियां जोरशोर से जारी रहीं। पूरे चर्च को रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया है। मंगलवार की सुबह प्रार्थना सभा और मेले का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

अहरौला प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के सेंट जेवियर्स स्कूल पकड़ी में क्रिसमस डे की पूर्व संध्या पर स्कूल के बच्चों द्वारा क्रिसमस डे मनाया गया। बच्चों द्वारा सेंटा क्लाज का रूप धारण कर अपने से छोटे बच्चों को खिलौने वह मिठाइयां दी गई। स्कूल के शिक्षकों ने क्रिसमस डे मनाने का उद्देश्य के बारे में बच्चों को बताया कि 25 दिसंबर प्रभु ईसा मसीह का जन्मदिन है। इसी दिन से बड़े दिन की शुरुआत भी होती है और सेंटा क्लाज के रूप में प्रभु ईसा मसीह भगवान का संदेश देने धरती पर उतरते हैं। इस मौके पर स्कूल के प्रबंधक सौरभ सिंह, विश्वास राय, राजमणि सिंह, सुनील सिंह, कल्पना श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे। निजामाबाद प्रतिनिधि के अनुसार तहसील क्षेत्र के एचएस इंटरनेशनल स्कूल मोहनाठ परिसर में सोमवार को क्रिसमस डे का कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसका शुभारंभ बच्चों ने सरस्वती वंदना से किया। उसके बाद नृत्य और नाटक के माध्यम से सबका मन मोह लिया। मैनेजिंग डायरेक्टर डा. बृजेश कुमार यादव ने छात्र छात्राओं और अभिभावकों को क्रिसमस डे के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले बच्चों को प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाले छात्रों को पुरस्कृत भी किया गया और मिष्ठान और टॉफी वितरित की गई। इस मौके पर शत्रुघ्न प्रसाद, लालचंद यादव, सुष्मिता गुरुंग, माला गुप्ता, नेहा राय, तहसीन बानो, खुसेंद्र यादव आदि उपस्थित थे। जहानागंज प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक विद्यालय धरवारा के बच्चों ने क्रिसमस डे धूमधाम से मनाया। अध्यापकों ने क्रिसमस के पेड़ भी लगाए। प्रधानाध्यापिका प्रतिमा मिश्रा ने बताया कि आज बच्चों ने क्रिसमस का कपड़ा पहने और बच्चों में प्यार का संदेश दिया। हर व्यक्ति को आपस में मिलजुल कर प्यार से रहना चाहिए। इस मौके पर मीरा सिंह, कार्तिकेय पांडेय, अवधेश कुमार, लतीफुर्हयान, संतोष मौर्या आदि उपस्थित थे। वहीं नगर के मुकेरीगंज स्थित द आइरिस स्कूल में क्रिसमस मेला धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान विभिन्न प्रकार के खेलों का आयोजन किया गया। बच्चों के लिए स्वादिष्ट व्यंजनों के स्टाल लगाए गए थे। जहां बच्चों ने अभिभावकों संग शापिंग की। इस मौके पर मैनेजिंग डायरेक्टर अमित खेतान, एकेडमिक हेड सौम्या खेतान, मनोज खेतान, राजीव खेतान, रीता खेतान, पूनम खेतान, प्रमोद मारोडिया, अभिषेक जायसवाल आदि उपस्थित थे। नगर से सटे मुंडा स्थित बीबीएस इंटर कालेज में क्रिसमस डे के अवसर पर सांता क्लाज ने बच्चों में उपहार बांटे। उसने लोगों को परमेश्वर का संदेश बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed