फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   धनतेरस को लेकर सजे बाजार, आफरों की चल रही बहार

धनतेरस को लेकर सजे बाजार, आफरों की चल रही बहार

Sun, 04 Nov 2018 11:37 PM IST
Updated Sun, 04 Nov 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
धनतेरस को लेकर सजे बाजार, आफरों की चल रही बहार
आजमगढ़। धनतेरस का पर्व सोमवार को है। जिसे लेकर बाजारों की रौनक बढ़ गई है। धनतेरस पर इलेक्ट्रानिक प्रोडक्ट, वाहन, बर्तन, कपड़े आदि की जम कर खरीद होती है। जिसमे चलते लगभग सभी दुकानदारा ग्राहकों के लिए आफर लेकर आए हुए है। हर छोटे-बड़े दुकानों पर आफरों की बहार चल रही है। मुख्य चौक क्षेत्र के साथ ही शहर में जगह-जगह बर्तनों की दुकाने सड़क की पटरियों तक सज गई है। दीपावली पर्व पर बर्तन की खरीद का भी अपना अलग महत्व है। जिसे लेकर बर्तन कारोबारी कहीं छूट तो कहीं एक पर दूसरा फ्री का आफर ले कर आए है। ब्रांडेड बर्तनों पर दुकानदारों के साथ ही कंपनी द्वार गिफ्ट भी दिया जा रहा है। वहीं वाहनों की खरीद भी जम कर होगी है। दो पहिया से लेकर चार पहिया वाहनों पर अलग-अलग तरह की स्कीम चल रही है। कहीं एक मुश्त छूट दी जा रही है तो कहीं स्कैच कार्ड आदि देकर ग्राहकों को लुभाया जा रहा है। दो पहिया वाहनों में हीरो और होंडा के वाहनों की आज भी क्रेज बरकरार है। इन दोनों एजेंसियों पर वाहनों के लिए ग्राहकों की लाइन लगी हुई है। चार पहिया वाहनों की खरीद भी इस बार काफी अच्छी नजर आ रही है। पिछले वर्षो में नोटबंदी के चलते वाहनों का कारोबार धनतेरस पर मंद पड़ा था लेकिन इस बार अच्छे व्यवसाय की संभावना जताई जा रही है। हीरो कंपनी के डीलर काशीनाथ जालान की माने तो उनकी एंजेसी से चार हजार दो पहिया वाहन बेचे जा चुके है तो वहीं अभी एक हजार से अधिक वाहनों की बुकिंग भी है। चार पहिया वाहनों में मारूति, टाटा, रेनाल्ड के वाहनों की ज्यादा बिक्री हो गई है।
विज्ञापन


टीवी, फ्रीज की खरीद पर भी उपहारों की बौछार
आजमगढ़। इलेक्ट्रानिक आइटम टीवी, फ्रीज, एसी, वाशिंग मशीन, इंडक्शन आदि का मार्केट भी ग्राहकों के लिए उपहारों व आफरों की बहार लेकर आया हुआ है। कहीं स्क्रैच कार्ड तो कहीं पांच से दस प्रतिशत की छूट दी जा रही है। वहीं कहीं दुकानदारों द्वारा अपने ग्राहकों को दीपावली गिफ्ट के दूर में आकर्षक उपहार भी दिए जा रहे है। टीवी, इंडक्शन चूल्हों की खरीद ज्यादा देखने को मिल रही है।
विज्ञापन


बैट्री चालित वाहनों की ज्यादा धूम
आजमगढ़। बैट्री चालित आटो रिक्शा, स्कूटी की डिमांड इस बार कुछ ज्यादा देखने को मिल रही है। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र में बैट्री चालित वाहनों की कई एजेंसिया है और सभी पर खरीदारों की लाइन लगी हुई है। रोडवेज क्षेत्र में बैट्री चालित आटो रिक्शा व स्कूटी ऐजेंसी के संचालक एसके सत्येन की माने तो अब तक एक हजार से अधिक आटो वे बेच चुके है। धनतेरस व दीपावली पर 100 आटो बेचने का लक्ष्य निर्धारित है और जैसा बाजार देखने को मिल रहा है, उससे तो यही लगता है कि यह लक्ष्य आसानी से पार हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


रियल स्टेट में भी आफरों की बहार
आजमगढ़। जमीन के कारोबार में भी दीपावली व धनतेरस पर्व की धूम देखने को मिल रही है। सभी रियल स्टेट कंपनियां ग्राहकों के लिए आफर लेकर आई हुई है। कहीं जमीन की रजिस्ट्री कराने पर सोने का सिक्का उपहार में दिया जा रहा है तो कहीं रजिस्ट्री का शुल्क ही नहीं लिया जा रहा है। महानगरों की तर्ज पर जिले में भी रियल स्टेट कारोबार पूरी तरह से पांव पसार चुका है। दर्जन भर छोटी-बड़ी कपनियां यहां जमीन का काम कर रही है। यह अलग बात है कि इन कंपनियों में रजिस्टर्ड कंपनी एक या दो ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed