फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   अधिकारियों को दी सीख, सुने सबकी और करें वहीं जो सही हो

अधिकारियों को दी सीख, सुने सबकी और करें वहीं जो सही हो

Thu, 01 Nov 2018 12:53 AM IST
Updated Thu, 01 Nov 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
अधिकारियों को दी सीख, सुने सबकी और करें वहीं जो सही हो
आजमगढ़। डिप्टी सीएम ने पुलिस लाइन सभागार में माध्यमिक व उच्चशिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को सीख दी कि किसी भी नेता के दबाव में कोई काम नहीं करे। सुने सबकी और करें वहीं जो सही हो। उन्होंने कहा कि सिर्फ बालिका विद्यालय ही स्वकेंद्र बनाए जा सकते हैं, अन्य विद्यालयों का निश्चित तौर पर सेंटर जाएगा। बैठक में डिप्टी सीएम ने मुख्य रूप से बोर्ड परीक्षा की तैयारियों, केंद्र निर्धारण आदि के मुद्दे पर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कहा कि परीक्षा केंद्र निर्धारण में इस बात का विशेष ख्याल रखा जाए कि वहीं विद्यालय परीक्षा केंद्र बने जो बच्चों को पढ़ाते हैं। परीक्षा कक्ष में आडियो जैक युक्त सीसी टीवी कैमरा लगा रखे हो। इन्वर्टर-जेनरेटर की सुविधा से लैस हो। इतना ही नहीं केंद्र निर्धारण में सबसे पहले सरकारी विद्यालयों, फिर एडेड और इसके बाद जरूरत पड़ने पर वित्त विहीन विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया जाए। परीक्षा केंद्रों की तीन स्तर पर जांच कराई जाएगी। पहली जांच तो केंद्र बनाने वाले डीआईओएस के स्तर से होगी। इसके बाद जिला प्रशासन मानकों की जांच करेगा और अंत में माध्यमिक शिक्षा सचिव स्तर से भी केंद्रों की जांच होगी। सेल्फ सेंटर की व्यवस्था पूरी तरह से समाप्त है। सिर्फ बालिका विद्यालयों को ही स्वकेंद्र बनाया जा सकता है लेकिन विद्यालय के शिक्षक वहां ड्यूटी नहीं करेंगे। किसी भी ब्लैक लिस्टेट विद्यालयों को कत्तई केंद्र न बनाया जाए। बैठक में एसपी रविशंकर छवि, एडीएम प्रशासन नरेंद्र सिंह, सांसद नीलम सोनकर, शिक्षक नेता रामजनम सिंह, प्रभारी संयुक्त शिक्षा निदेशक योगेंद्र कुमार, डीआईओएस आजमगढ़ डॉ. वीके शर्मा, मऊ व बलिया जिले के डीआईओएस व उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


सचिव का नाम नहीं बता सके डीआईओएस, लगी क्लास
आजमगढ़। बैठक शुरू होते ही डिप्टी सीएम ने मंडल के तीनों जिलों के डीआईओएस से सचिव के दौरे के बारे में जानकारी मांगी। जिस पर सभी डीआईओएस ने अब तक दौरा न होने की बात कही। इस पर मंत्री ने डीआईओएस आजमगढ़ डॉ. वीके शर्मा से सचिव का नाम पूछ लिया तो वे बगले झांकने लगे। जिस पर मंत्री ने उनकी क्लास ली और कहा कि अपने विभाग के सचिव का नाम याद नहीं है। ऐसा ही कुछ हाल मऊ व बलिया के डीआईओएस का भी रहा। सिर्फ प्रभारी जेडी योगेंद्र कुमार ही सचिव का नाम बता सके।
विज्ञापन


पुरानी पेंशन बहाली की उठाई मांग
आजमगढ़। माध्यमिक शिक्षक संघ रामजनम गुट का प्रतिनिधिमंडल डिप्टी सीएम से मिला और पत्रक सौंप कर पुरानी पेंशन बहाली की मांग की। डिप्टी सीएम ने प्रतिनिधिमंडल को नई पेंशन योजना को और लाभप्रद होने की बात बताई, लेकिन प्रतिनिधिमंडल पुरानी पेंशन बहाली की मांग पर ही अड़ा नजर आया। इतना ही नहीं प्रतिनिधिमंडल ने सेवानिवृत्त होने के बाद संविदा पर तैनात किए गए प्रवक्ता व एलटी ग्रेड शिक्षकों को अब तक मानदेय न मिलने की भी शिकायत की। प्रतिनिधिमंडल में रामजनम सिंह, पंकज कुमार सिंह, नरेंद्र सिंह, अतुल सिंह, राहुल सिंह, विजय यादव, श्रवण यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


किताब न मिलने पर बरगला कर निकल गए मंत्री
आजमगढ़। प्रेसवार्ता के दौरान इंग्लिश मीडियम स्कूलों में अब तक किताबें न पहुंचने पर प्रश्र उठाने पर मंत्री भड़क गए। उन्होंने कहा कि सभी विद्यालयों पर समय से किताबे पहुंच चुकी हैं। आप को जानकारी नहीं है, पुन: पता करें इंग्लिश मीडियम स्कूल के बच्चों को किताबें मिली हैं की नहीं। वास्तविकता ये हैं कि पहली और दूसरी कक्षा की किताबें पहुंची ही नहीं हैं। तीसरी से पांचवीं में किताबें पहुंची जरूर हैं, लेकिन आंशिक रूप से।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed