फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   समय रहते सरकार को चेत जाने की दी सलाह

समय रहते सरकार को चेत जाने की दी सलाह

Mon, 08 Oct 2018 12:24 AM IST
Updated Mon, 08 Oct 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
समय रहते सरकार को चेत जाने की दी सलाह
आजमगढ़। ऑल टीचर्स एंड इंपप्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन (अटेवा) की बैठक रविवार को राजकीय बालिका इंटर कालेज में हुई। प्रदेश उपाध्यक्ष सत्येंद्र राय ने देश और प्रदेश सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि समय रहते सरकार अगर पुरानी पेंशन बहाली को लेकर नहीं चेतती है तो शिक्षक, कर्मचारी सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि अगर त्रिपुरा के शिक्षक कर्मचारी पुरानी पेंशन ले सकते हैं तो अन्य राज्यों में उन्हें वंचित क्यों किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 28 अक्तूबर को देश के सभी सांसदों के आवास पर उपवास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर सांसद और विधायक को पेंशन दिया जा सकता है तो शिक्षक और कर्मचारी को क्यों नहीं। आगे कहा कि अगर उपवास के बाद भी बात नहीं बनी तो 22 राज्यों के शिक्षक और कर्मचारी 26 नवंबर को संसद का घेराव करेंगे। प्रदेश मंत्री विजय प्रताप यादव ने संगठन को मजबूत बनाए जाने के साथ आंदोलन को और तेज किए जाने की बात कही। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष ओपी राय ने संचालन ब्लाक अध्यक्ष शिव शंकर मौर्य ने किया। बैठक में जिलाध्यक्ष रामरतन यादव, संरक्षक डा. राजेंद्र प्रसाद, बाबू राम यादव, रश्मि प्रिया सिंह, नारायण सिंह, हरेंद्र यादव, वीरेंद्र वर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed